back to top
14 सितम्बर, 2024
spot_img

पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बिहार उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेगी जन अधिकार पार्टी, किया कांग्रेस का समर्थन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन का ऐलान कर दिया है।

 

आज पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि बिहार में कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस कारण बिहार को बचाने के लिए जाप ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महा गठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा हैं। कांग्रेस के समर्थन मांगने को लेकर आज जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया गया।

देश के हालात को देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया हैं। पार्टी के सभी नेता आज से ही तारापुर और कुशेश्वर स्थान में चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। मैं खुद 26, 27, 28 अक्टूबर को दोनों विधानसभा में प्रचार करूंगा।

पप्पू यादव ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार का विपक्ष नकारा हैं। कभी सड़कों पर नहीं उतरता हैं। विपक्ष के नेता का भाजपा से आंतरिक गठबंधन हैं। पप्पू यादव ने बताया कि आज बिहार की स्थिति बहुत ही खराब है। बिहारियों का हर जगह अपमान हो रहा हैं।

कश्मीर में बिहारियों की हत्या हो रही हैं। आज भी हजारों बिहारी कश्मीर में फंसे हुए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष को इन बिहारियों से कोई मतलब नहीं हैं। जन अधिकार पार्टी बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापसी के लिए बिहार सरकार से आग्रह करती हैं। अगर सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने में अ-समक्ष है तो जाप पार्टी अपनी मदद से बिहारियों को वापस लाएगी।

उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात हुई हैं। जन अधिकार पार्टी आने वाले समय में कांग्रेस के साथ मजबूती से केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगीं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश, Post-mortem Report का इंतजार

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर...

Darbhanga Police’s Action | लोडेड देशी पिस्टल और 7 जिंदा गोलियां, चंदन गिरफ़्तार, जानिए क्या है Criminal Record?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। बेंता थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार...

Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा।  राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 207 मामलों...

Darbhanga में 8 महीने बाद बैठक, पसीने से लथपथ सदस्य, प्रशासन पर कटाक्ष, आंगनबाड़ी, मनरेगा, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य समस्याओं पर गर्मागर्मी बहस

केवटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें