

जाले। पंचायत चुनाव में नामांकन में शनिवार को नामांकन करने वाले अभ्यथियों की भीड़ में कमी देखी गई। शनिवार को मुखिया सरपंच पंसस एवं वार्ड सदस्य के लिए कुल 327 लोगो ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए।
मुखिया पद के लिए शनिवार को 41 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसमे महिला 22 एवं पुरुष 19 ने पर्चा दाखिल किया।
सरपंच पद के लिए कुल 19 लोगो ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया,जिसमें महिला 09 एवं पुरुष 10 शामिल हैं।
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 32 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा, जिसमें महिलाएं 14 एवं पुरुष 18 शामिल हैं।
वार्ड सदस्य पद के लिए 235 लोगो ने नामांकन दाखिल किया जिसमें 123 महिला एवं 112 पुरुष शामिल है। आगामी सोमवार 25 अक्टूबर को अन्तिमदिन नामजदगी के पर्चे के वाद पता चल सकेगा कि 21 पंचायतो में उम्मीदवारों की कितनी संख्या है।
- Advertisement -





