back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

खो गया प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व, नहीं रहे जेपी सेनानी सुधीर कुमार महतो

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। जेपीसेनानी और राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के कार्यकर्ता जाले के लतराहा गांव के सुधीर कुमार महतो का निधन हो गया। इन्हें तीन दिन पूर्व हृदयघात के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की रात अचानक इनकी तबियत बिगड़ गई, जहां से इन्हें दरभंगा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान इनका निधन हो गया।खो गया प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व, नहीं रहे जेपी सेनानी सुधीर कुमार महतो
निधन का समाचार सुनते ही पूरे इलाके से लोग इनके आवास पहुंचकर पार्थिक शरीर पर श्रद्धाजंलि देने तांता लगा दिया। प्रदेश जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार पाठक, जिला मंत्री रामबाबू साह, सुरेश महतो, उपाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, लालबाबू ठाकुर, राजमंगल ठाकुर रामकरण दास अरुण झा अवधेश साह समेत अन्य जेपी सेनानी सहित कई गणमान्य लोगों ने इनके पार्थिक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
निधन पर श्रम संसाधन व आईटी मंत्री जीवेश कुमार, पद्मभूषण पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, सांसद अशोक कुमार यादव, सांसद गोपालजी ठाकुर, जेपी सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश सहनी समेत कई लोगों ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से एक प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व खो गया।
फोटो कैप्शन : जेपी सेनानी सुधीर कुमार महतो को अंतिम संस्कार से पूर्व गंगाजल से स्नान कराते और विलाप करते परिजन।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें