spot_img

हरलाखी के बीडीओ के घर रात एक बजे पहुंचे अपराधी, दी जान से मारने की धमकी

spot_img
- Advertisement -

हरलाखी के बीडीओ के घर रात एक बजे पहुंचे अपराधी, दी जान से मारने की धमकीआकिल हुसैन,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी प्रखंड के बीडीओ मार्कण्डेय राय को  अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनके सरकारी आवास परिसर में घुसकर धमकी दी है। करीब दस मिनट तक वे लोग दरवाजा व खिड़की पीटते रहे और बीडीओ को कमरे से बाहर निकलने को कह रहे थे। हालांकि डर के मारे बीडीओ बाहर नहीं निकले और वे लोग दस मिनट बाद सुबह देख लेने की धमकी देकर चले गए। बीडीओ ने कहा है कि उनलोगों की आवाज से लगा कि वे लोग शराब सेवन किए हुए थे। घटना शनिवार रात एक बजकर पांच मिनट की है। बीडीओ ने इसकी एक लिखित शिकायत हरलाखी थाना में दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय उमगांव परिसर स्थित मेरे सरकारी आवास में कुछ लोग घुसकर अचानक दरवाजा पीटने लगे और बाहर निकलने को कह रहे थे।

- Advertisement -

हरलाखी के बीडीओ के घर रात एक बजे पहुंचे अपराधी, दी जान से मारने की धमकी

- Advertisement -

आवाज सुनकर मेरी नींद खुली तो वे लोग मुझे बाहर निकलने को कह रहे थे। जोड़ जोड़ से चिल्लाते हुए वे लोग मुझे कह रहे थे कि तुम्हें चर्बी चढ़ गई है। यहां रहता है तो मेरे हिसाब से रहना होगा। मैं डर के मारे बाहर नहीं निकल पाया और वे लोग सुबह देख लेने की धमकी देकर चले गए। बीडीओ ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने व सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की गुहार लगाई है। बीडीओ श्री राय मूल रूप से सिवान जिले के आसांव थाना स्थित शंकरपुर गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही थी। एएसआई विनय शर्मा को जांच पदाधिकारी बनाया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

हरलाखी के बीडीओ के घर रात एक बजे पहुंचे अपराधी, दी जान से मारने की धमकी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan