back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

सिंहवाड़ा के भवानीपुर की हसरत पूरा करेंगी हसरत परवीन, कहा-पंचायत में विकास ही हमारी प्राथमिकता, नामांकन में उमड़े समर्थक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा प्रखंड में नौंवे चरण में होने वाले पंचायत के लिए नामांकन के चौथे दिन कुल 736 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने बताया

- Advertisement -

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के लिए 65, मुखिया के लिए 62, सरपंच के लिए 46, वार्ड सदस्य के लिए 410 व पंच के लिए 153 लोगों ने नामांकन भरा है।

वहीं दूसरी ओर समर्थकों के हुजूम के साथ पहुंची भवानीपुर पंचायत के क्षेत्र संख्या 17 से पंसस के लिए हसरत परवीन ने नामांकन भरा है। उनके प्रस्तावक पूर्व उप प्रमुख भुवन राय ने कहा कि अभ्यर्थी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

मौके पर हाजी अनवर अली, नाजिल लाल, आलमगीर उर्फ छोटू, गोपाल साह, रजी अहमद, अनूठे बाबू, संदीप साह, मो लड्डन, मेराज अली, समीउलहक अंसारी, दिलीप साह, अशोक साह, मो असलम, नदीम अहमद, मो गुड्डू, फहीम,झरोखी पंडित, मुराद अली, सुजीत कुमार, दिलशाद अहमद, सुरेश साह, पवन साह, मो सितारे सहित अन्य उपस्थित थे।

जबकि मुखिया के लिए भवानीपुर पंचायत से पिंकी कुमारी, राजो पंचायत से रोकसाना खातून, भरहुल्ली पंचायत से रंजू देवी ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन भरने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

सिंहवाड़ा के भवानीपुर की हसरत पूरा करेंगी हसरत परवीन, कहा-पंचायत में विकास ही हमारी प्राथमिकता, नामांकन में उमड़े समर्थक
सिंहवाड़ा के भवानीपुर की हसरत पूरा करेंगी हसरत परवीन, कहा-पंचायत में विकास ही हमारी प्राथमिकता, नामांकन में उमड़े समर्थक

मौके पर हसरत परवीन ने कहा कि भवानीपुर पंचायत के क्षेत्र संख्या 17 से पंचायत समिति पद के लिए नामांकन दाखिल की हूं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा कायम रहे, यही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनका कहना है की अगर जनता उन्हें मौका देती है तो पंचायत के विकास का काम करेंगे। पंचायत के हर गांव व टोलो को मुख्य सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में होगी।

पंचायत के सभी मजदूरों को रोजगार मुहैया, महिलाओ को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में वे सतत प्रयास करेंगी। साथ ही महिलाओं की मदद से पंचायत को नशा मुक्त करना, घर में शुद्ध पेयजल और शौचालय निर्माण करना उनका सपना है। लोगों को सरकारी चिकित्सा, किसानों को सरकारी योजना का लाभ मिले। जगह-जगह चापाकल व पेयजल की व्यवस्था, जरुरत मंदों को पेंशन तथा पीएम आवास योजना का लाभ देना, बिचौलिया पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: भारत ने नामिबिया को 93 रनों से रौंदा, गेंदबाजों का दिखा जलवा

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना शानदार प्रदर्शन...

अनिल कपूर: जब उनके पिता के संघर्ष ने बदल दी ‘झक्कास’ एक्टर की तकदीर, ‘सूबेदार’ के टीजर से मचाया धमाल!

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर, जो आज भी अपनी ऊर्जा...

The Paradise Release Date: नानी की ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट टली, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

The Paradise Release Date: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और यश की फिल्मों के...

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर भगवान विष्णु के 108 नाम जाप से पाएं हर कार्य में सफलता

Vijaya Ekadashi: विजया एकादशी का पावन पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है, जो हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें