

जाले प्रखंड क्षेत्र में भाई की लंबी आयु की कामना को लेकर बहनों की ओर से भैया दूज पर्व मनाया गया। शनिवार को आयोजित भ्रातृ द्वितिया पर्व को लेकर अहले सवेरे से बहनों ने भाई को मरने-जरने-सांप-गोजर-बिच्छू काट लेने की गाली से श्रापित करती रहीं।
जानकारी के अनुसार, किदवंती है कि बहन की श्रापित करने से भाई की आयु में बृद्धि होती है। इस अवसर पर सामूहिक रूप से मोहल्ले की युवतियों और महिलाओं ने कुंआ व सार्वजनिक जगहों पर गाय के गोबर से यम का निर्माण करती हैं।

वहीं उसका पूजन कर फिर भाई की लंबी आयु के लिए भाई की रक्षासूत्र, रुई व पिठार से निर्माण करती है। वहीं भाई के दिए श्राप को खत्म करने को लेकर अपने जीभ को रेंगनी के काटा को चुभा कर क्षमा मांगती है। वही गाय के गोबर से बना यम को मूसल से कूटती है। कूटे यम गोबर से पूजित अंकुरित चुन कर निकलती है।
- Advertisement -
इस अवसर पर बहन ने घर- आंगन की साफ-सफाई कर पिठार की लेप लगे पीढ़ा बिछा कर उस पर भाई को बैठा कर उसको चंदन लगाकर लंबी उम्र की कामना की।
- Advertisement -
वहीं, भाई ने अपनी बहन को रंग-बिरंगे उपहार देकर हर परिस्थिति में रक्षा करने का वचन दिया। भाइयों ने बहना की ओर से लाई गई भोजन को प्रेम से ग्रहण किया। साथ ही, बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र आभूषण एवं नगद रुपए भी दिए।
- Advertisement -






You must be logged in to post a comment.