back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले के चर्चित लताराहा दोघड़ा महावीरी झंडा महोत्सव 12 नवंबर को, नहीं लगेगा मेला, नहीं बजेगा DJ, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
रभंगा जिले के चर्चित जाले प्रखंड के लतराहा दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव की तैयारी चरम पर है। बारह नवंबर को इसका भव्य आयोजन होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक दोघड़ा स्थित बेसिक विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई।
 बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता ने पूजा समिति से को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार के गाइड लाइन के अनुसार मेला लगाना भीड़ जमा करने पर प्रतिबंध है, मेला में किसी भी तरह का डीजे बाजा नहीं बजे यह मेला समिति को सुनिश्चित करना है।
वही, एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि सरकार यह इजाजत नहीं देगा जहा कोबिट गाइडलाइन का किसी तरह का उल्लंघन होगा, इन्होंने मेला समिति के अध्यक्ष से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मेला में आए श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी कराते हुए दर्शनार्थियों को कोविड गाइडलाइन के तहत दर्शन पूजन कराना सुनिश्चित करें।
कहा कि हर हाल में संध्या 7:00 बजे तक मेरा विसर्जित कर दी जानी चाहिए, बैठक में सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के बड़ी सोरिया गांव के झंडा महोत्सव के अध्यक्ष राम सेवक मंडल लतराहा झंडा महोत्सव के अध्यक्ष संजय कुमार महतो दोघड़ा के अध्यक्ष रविंद्र कुमार प्रसाद एवं  नगरडीह के अध्यक्ष पच्चू साह समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।
बैठक में जिला प्रशासन के अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता एसडीपीओ कृष्णा नंदन कुमार पुलिस निरीक्षक कमतौल बसंत कुमार झा,अंचलाधिकारी जाले राकेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर, थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे समेत सीतामढ़ी के नानपुर थाना के पुलिस अधिकारी ललन सिंह मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें