back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

जाले में पंचायत चुनाव की भोंपू बंद, लोगों को मिला आराम, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले में सातवें चरण के पंचायती चुनाव का शोर-गुल शनिवार की शाम चार बजे थम गया। चुनाव 15 नवंबर को होंगे। चुनाव भोंपू बंद होते ही लोगों को चैन की कुछ राहत मिली है।
वहीं, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गई। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया।
इस दौरान प्रत्याशियों ने सामाजिक स्तर पर किये गए अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए चुनाव जीतने के उपरांत किए जाने वाले विकासात्मक कार्यो के बारे में जानकारी दिया। प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं से तरह तरह के लुभावने वादे करते देखे गए।
इधर पंचायत सरकार के गठन को लेकर अधिकांश मतदाताओं में उत्साह का माहौल दिखा, वह भी बदलाव की आंधी के साथ। इस संदर्भ में कई युवा मतदाताओं ने दबे जुबान से बताया कि चाहे किसी प्रकार का चुनाव क्यों न हो, बदलाव ही विकास की प्रथम सीढ़ी है, जब तक बदलाव नही होगा, तब तक विकास कतई सम्भव नही है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के सम्बंध में जाले बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा एवं इसको लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: भारत ने नामिबिया को 93 रनों से रौंदा, गेंदबाजों का दिखा जलवा

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना शानदार प्रदर्शन...

अनिल कपूर: जब उनके पिता के संघर्ष ने बदल दी ‘झक्कास’ एक्टर की तकदीर, ‘सूबेदार’ के टीजर से मचाया धमाल!

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर, जो आज भी अपनी ऊर्जा...

The Paradise Release Date: नानी की ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट टली, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

The Paradise Release Date: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और यश की फिल्मों के...

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर भगवान विष्णु के 108 नाम जाप से पाएं हर कार्य में सफलता

Vijaya Ekadashi: विजया एकादशी का पावन पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है, जो हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें