

जाले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां ऑटो हादसे में एक किशारी की मौत हो गई है। वहींख् ऑटो पर सवार कई यात्री जख्मी हो गए हैं। एक की हालत गंभीर है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा जोगियारा रेलवे स्टेशन (Major accident at Jogiara railway station of Jale) के निकट हुई है। जोगियारा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से उतरे यात्री को लेकर जाले की ओर आ रहे ऑटो सड़क किनारे जेसीबी से खोजें खोदे पानी भरे जलकुंभी वाले गड्ढे में पलट गया।

स्थानीय लोगो ने पलटे ऑटो के नीचे पानी जलकुंभी से भरे गड्ढे से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं, एक लड़की नहीं मिलने पर उसे गोताखोर ने भारी मशक्कत के बाद पानी से निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल जाले इलाज के लिए पहुंचाया गया।
जहां रेफरल अस्पताल के डॉ. विश्वास ने बताया कि 12 वर्षीय लड़की शिवहर जिला के बसंतपट्टी थाना व उसी गांव के सुधीर कुमार मिश्र की पुत्री रेनू कुमारी मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से घायल दोघड़ा गांव निवासी स्वर्गीय परमेश्वर यादव के पुत्र लाल बाबू यादव की स्थिति गंभीर देख हॉस्पिटल में उपलब्ध संसाधन से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है।
इस घटना में घायल सुधीर कुमार मिश्र की पत्नी ज्योति देवी, सुधीर कुमार मिश्रा इनके आठ वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, व दो वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की चिकित्सा रेफरल अस्पताल के डॉ. विश्वास की देखरेख में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवहर जिला के बसंतपट्टी के सुधीर कुमार मिश्र अपनी पत्नी ज्योति देवी के साथ व पुत्री रेणु कुमारी पुत्र कृष्ण कुमार और आनंद कुमार के साथ अपने ससुराल राढी ससुर जगदीश झा के यहां किसी मांगलिक काम के लिए जा रहे थे। उन्हें क्या पता कि उनके साथ यह दुर्घटना होगी।
मृतका की मां ज्योति देवी वैसे भी ऑटो दुर्घटना में घायल है। वहीं, बेटी की मौत का समाचार सुनकर जार जार रो रही है रोते-रोते कहती है हमर रेनू के कोना की भ गेल हो भगवान। पिता जगदीश झा उसे संभालने के दौरान खुद भी जार बेजार होकर रोते दिखे। मां ज्योति देवी याह कहकर की बबुआ के के खेलाएतउ गै रेणु कहते-कहते बेहोश हो जाती है। वहीं, आठ वर्षीय कृष्ण कुमार मा मा करके रोता चिल्लाता है।आसपास के लोगों के आंखों भर रहा है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही अंचलाधिकारी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय रेफरल हॉपिटल पहुंचे। वहीं, शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने की बात थानाध्यक्ष ने कही है।
- Advertisement -






You must be logged in to post a comment.