spot_img

मधुबनी में किराना कारोबारी के मुंशी से डेढ़ लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी में किराना कारोबारी के मुंशी से डेढ़ लाख की लूटआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कलुआही थाना क्षेत्र के बासोपट्टी-कलुआही सड़क मार्ग में सोमवार की शाम राढ़ पेट्रोल पंप के समीप किराना कारोबारी के मुंशी से अपराधियों ने जमकर लूटपाट की है। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली सूचना के अनुसार बासोपट्टी के किराना कारोबारी वीरेंद्र प्रसाद के मुंशी मोहन साह पैसा के तकादा में कलुआही थाना क्षेत्र के  मुरैठ निकला था। मोहन ने बताया कि जब वह तकादा कर वापस बासोपट्टी जा रहा था तो बासोपट्टी-कलुआही सड़क मार्ग में राढ़ पेट्रोल पंप के समीप अपराधियो ने गाड़ी को रोक कर कलेक्शन के करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। हालांकि मोहन के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले को संदेहास्पद बताया है। इधर, सदर एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि जिस स्थल पर घटना का जिक्र किया गया है वहां के स्थानीय लोगो ने ऐसे किसी प्रकार के लूट की जानकारी से इनकार किया है। वहीं पुलिस फिलहाल मोहन साह व वीरेंद्र प्रसाद के चालक रामबाबू यादव को पूछताछ के लिए थाना पर लाई है।

- Advertisement -

मधुबनी में किराना कारोबारी के मुंशी से डेढ़ लाख की लूट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar