spot_img

BIG NEWS : जाले में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, नौ जख्मी, EVM में तोड़फोड़ को लेकर नवनिर्वाचित मुखिया पर FIR

spot_img
- Advertisement -
जाले में पंचायत चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद दो पक्षों के बीच बीते बुधवार की देर शाम खूनी संघर्ष हुई। घटना जाले थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव स्थित नीम चौक की है।
पंचायत के पूर्व मुखिया मो.नूर आलम एवम इनके पक्ष के तेरह लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने संबंधित प्राथमिकी दोघरा गांव की अनवर अली की बीबी रौशन खातून ने दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है।
इस मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल को स्थानीय रेफरल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घायलों में एक पक्ष से सब्बीर अंसारी के पुत्र मो. फूलो अंसारी, अफताभ अंसारी के पुत्र सैयाफ अंसारी व मो.इंजमान अंसारी,अख्तर अंसारी के पुत्र मकबूल अंसारी वहीं दूसरे पक्ष से अनवर शाह, जूही अंसारी, सादाव आलम, रौशन खातून आदि को जाले रेफरल अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया है।
अनवर अली की स्थिति गंभीर देख उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष यशोदानंद पाण्डेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व विधि व्यवस्था काबू में किया गया। एक पक्ष ने पूर्व मुखिया मो. मुखिया नूर आलम समेत 9 व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

सहसपुर के मुखिया प्रत्याशी सह नवनिर्वाचित मुखिया पर प्राथमिकी

जाले के सहसपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सह नव निर्वाचित मुखिया रामयाद महतो के विरुद्ध सेक्टर मजिस्ट्रेट
हेमंत कुमार ने मतदान केंद्र संख्या 1 व 2 के मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम मशीन समेत मतदानकर्मियों को बंधक बनाकर उपद्रव फैलाने, मतदान केंद्र में तोड़फोड़ करने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन करने संबंधित प्राथमिकी जाले थाना में दर्ज कराया है।
प्राथमिकी में नवनिर्वाचित मुखिया शिवराम महतो के पुत्र राम याद महतो एवं उनका भतीजा मनीष कुमार महतो एवं एक सौ अज्ञात महिला और पुरुष के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: खुशखबरी! दरभंगा में 17-18 जून को लगेंगे जन कल्याण शिविर, 18 प्रखंडों में किन योजनाओं का मिलेगा लाभ और कौन होंगे नोडल...

Darbhanga News: दरभंगा जिले के सभी 18 प्रखंडों में 17 और 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेंगे। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर इन शिविरों में केंद्र व राज्DarbhangaNews,BiharGovernmentSchemes,JanKalyanShivirs

Samrat Choudhary: बिहार के शिक्षकों को CM Samrat का अल्टीमेटम: चाहिए तो बगल में ‘ट्रांसफर करवा लीजिए लेकिन पढ़ाना ही पड़ेगा’ |’पढ़ाने के लिए...

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रांसफर नीति आसान की है, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता से कSamratChoudhary,BiharTeachers,BiharEducation

Rishu Shri: रिशु श्री का खुलेगा राज! कोर्ट ने SVU को सौंपी 5 दिन की रिमांड, बेनामी संपत्ति पर होगी पूछताछ

Rishu Shri: पटना की विशेष निगरानी अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपी रिशु श्री को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। SVU अब बेनामी संपत्तियों औरRishuShri,PatnaCorruption,SVUBihar

Bihar Crime: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: ‘अपराधी बिहार छोड़ो, नहीं तो 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब!’

Bihar Crime: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। कैमूर में उन्होंने कहा, 'अपराधी बिहार छोड़ दें या 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब।' मुंडेश्वरSamratChaudhary,BiharCrime,MundeshwariDham