spot_img

नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान महिला की मौत, चिकित्सक, कर्मी मौके से फरार

spot_img
- Advertisement -

नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान महिला की मौत, चिकित्सक, कर्मी मौके से फरारआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधवापुर प्रखंड बाजार में संचालित नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई है। महिला के मौत होते ही नर्सिंग होम में कार्यरत चिकित्सक व कर्मी फरार हो गए। उधर ग्रामीणों ने जानकारी होते ही नर्सिग होम पर पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने उग्र हुए ग्रामीणों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार साहरघाट के मुसहरी टोल के सुनील मंडल की पत्नी 35 वर्षीय संगीता देवी मधवापुर में संचालित जन जन कल्याण हेल्थ केयर में आपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। जहां आरोप है कि डॉ. रामजी ठाकुर,डॉ. बी कुमार, डॉ.पंकज कुमार व डॉ. पीके हीरा मरीजों का इलाज करते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गयी। सूत्रों की मानें तो आपरेशन के दौरान चिकित्सक से हुई गलती के कारण महिला को अधिक रक्तस्त्राव होने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चिकित्सक महिला की गंभीर स्थिति को देखकर फरार हो गए। जिससे महिला की मौत नर्सिंग होम में ही हो गयी। उधर, डॉ. रामजी ठाकुर ने बताया है कि मधवापुर के नर्सिंग होम से उनका कोई लेना.देना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त हेल्थ केयर पूरी तरह से अवैध है। स्वास्थ्य विभाग के मिलीभगत से मधवापुर में कई फर्जी नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है। जो बिचैलियों के माध्यम से गांव.देहात के महिलाओं को आपरेशन एवं इलाज के नाम पर शोषण करते है। उधर, मधवापुर एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजन का लिखित अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान महिला की मौत, चिकित्सक, कर्मी मौके से फरार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Brazil Election से डोनाल्ड ट्रंप का मूड खराब धुर विरोधी का -ब्राजील में बड़ा उलटफेर! लूला डा सिल्वा की धमाकेदार वापसी| बने राष्ट्रपति -चौथी...

Brazil Election: ब्राजील में लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार वापसी की है। 51.78% वोटों के साथ चौथी बार राष्ट्रपति बने लूला ने दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी #BrazilElection,#LulaDaSilva,#BrazilPolitics

बड़ी खबर Rahul Gandhi Convoy Accident ! राहुल गांधी का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 5 गाड़ियां और 1 एम्बुलेंस की टक्कर|कई घायल!

Rahul Gandhi Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकरा गईं। सुल्तानपुर में हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए, हालांकि राहुल गांधी सुरक्ष #RahulGandhi,#PurvanchalExpressway,#SultanpurAccident

Bihar Politics अनंत सिंह पर JDU का बड़ा अटैक : पत्नी नीलम देवी से छीना मंत्री का दर्जा ! अब सरकारी बंगले पर...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! जदयू ने मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी से राज्य मंत्री का दर्जा छीन लिया है। इसके बाद उनके नाम आवंटित सरकारी बंगले पर भी खतर #BiharPolitics,#AnantSingh,#NeelamDevi

राहुल गांधी को मिली बड़ी जीत! अमित शाह मानहानि केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला | पढ़िए – क्या हैं बरी के राजनीतिक...

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह मानहानि केस में सुलतानपुर कोर्ट ने बरी कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयान को लेकर यह मुकदमा दर्ज हुआ #RahulGandhi,#DefamationCase,#SultanpurCourt