spot_img

Bihar Big News : औरंगाबाद में मानवता शर्मसार! ट्रेन रोककर Jivika Related युवती को जबरन उतारा; गैंगरेप के बाद की हत्या

spot_img
- Advertisement -

Bihar के औरंगाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। यहां ट्रेन रोक कर एक युवती जो जीविका से जुड़ी थी, को जबरन उतारा और बाद में गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। विरोध में (Gang rape and Murder of a Jivika Related Woman in Aurangabad Road jam and Agitation) लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मामला, औरंगाबाद का है। यहां बेखौफ बदमाशों ने पहले चलती ट्रेन रोकी। इसके बाद ट्रेन में सवार 25 वर्षीय युवती को जबरन उतारा और उसके साथ गेंगरेप की घटना को अंजाम दिया. फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या कर दूर झाड़ियों में फेंक दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गैंगरेप के बाद हत्या से उबले लोगों ने शनिवार को शव के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया। सदर अस्पताल के समीप शव को रखकर सड़क जाम कर दी गई।

- Advertisement -

परिजनों और गांव वालों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने पर DSP मय फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नतीजे की बात कही।

दरअसल, ये मामला औरंगाबाद जिले में फेसर थाना क्षेत्र के गांव का है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 साल की युवती बीते 18 नवंबर को अपनी जेठानी एवं ननद के साथ बघोई स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज मार्केट गई थी। मार्केट से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई थी. तब वह अपनी गोतनी के साथ जाखिम स्टेशन पर उतर गई।

युवती स्टेशन पर उतरकर गोतनी को छोड़ कर कहा कि ननद को लाने जा रही है. इसके बाद धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी। वहीं, ट्रेन में कुछ मनचले सवार थे। ऐसे में युवती को अकेला पाकर जाखिम और देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को चेन खींचकर उनलोगों ने रोक दिया. इसके बाद युवती को उतार ले गए। फिर गरवा गांव के बधार में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

सबूत मिटाने के लिए झाड़ियों में फेंका शव-परिजन

स्थानीय गांव वालों का आरोप है कि 25 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद हत्‍या की गई है। इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्‍य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतका जीविका मित्र के पद पर काम करती थी।

वहीं, घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. ऐसे में महिला के लापता होने की सूचना फेसर थाना पुलिस को दी गई थी। इसी बीच शुक्रवार शाम रफीगंज थाना क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया। रात होने की वजह से पोस्‍टमार्टम नहीं कराया जा सका। हालांकि शनिवार सुबह पुलिस शव का पोस्‍टमार्टम कराने सदर अस्‍पताल पहुंची. इस दौरान भारी संख्य में परिजन और गांव वालों ने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी, नगर थाना के दारोगा मनोज तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे। लोगों को समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया। औरंगाबाद के एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

महिला किसी काम से रफीगंज गई थी और वहां से लौटने के दौरान उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद महिला की लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रारंभिक छानबीन में हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt