बिहार में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी (Pregnant wife murder) की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। साथ ही पत्नी के पेट में पल रहे उसके बच्चे की भी मौत हो गई। मामला जमुई जिले के झाझा प्रखंड के सोहजाना गांव का है।
घटना के बाद मृतका के पिता राजकुमार ठाकुर ने आरोपी रविंद्र ठाकुर तथा उसके भाई पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सोहजाना में एक प्रेम कहानी की शुरूआत शादी से होती है। एक प्रेमी पहले अपनी प्रेमिका को लेकर भाग जाता है। फिर दोनों शादी कर लेते हैं। इस बीच प्रेमिका जो अब युवक की पत्नी थी प्रेग्नेट हो जाती है, इसके बाद युवक का प्रेम खत्म हो जाता है।
आए दिन दोनों में झगड़े होने लगते है। हालत यह हो जाती है कि एक दिन युवक गुस्से में पत्नी की इतनी पिटाई करता है कि उसकी मौत हो जाती है। साथ ही पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो जाती है। युवती सात महीने की गर्भवती थी।
इसी साल दोनों में परवान चढ़ा था प्यार
इस प्रेम की दुखद कहानी की शुरुआत होती है बिहार के लखीसराय जिले के चानन थाना अंतर्गत भंडार गांव से. यहां के रहने वाले राजकुमार ठाकुर की 17 वर्षीय बेटी जमुई जिले के झाझा के सोहजाना गांव में अपने नानी घर में रहती थी। यहां उसके गांव के ही शिवदानी ठाकुर के बेटे से आंखें चार हुईं।
फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। इसके बाद फरवरी 2021 में दोनों फरार हो। और परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। इसके बाद लुधियाना में साथ-साथ रहने लगे। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई, जबकि युवक इसके लिए तैयार नहीं था।
इसके बाद अचानक 15 नवंबर को 7 माह की गर्भवती पत्नी को वो जमुई के शहर के कचहरी चौक पर उसके बुआ के घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. शुक्रवार की सुबह उसकी हालत गंभीर होने लगी तो उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।

