

जाले में सुर साहित्य परिषद के तत्वाधान में श्री गुरुनानक देव जी महाराज की 552 जयंती साहित्य परिषद के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता के (Remembering Guru Nanak Dev Ji Maharaj) निजी सभागार में मनाई गई।
जानकारी के अनुसार, गणेश प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह का आरंभ गुरु मंत्र से किया गया।उपस्थित कवियों में अरुण कुमार ने इनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
वहीं अध्यक्ष विनय कुमार मेहता ने अपनी कविता के माध्यम से इनकी जीवनी पर प्रकाश इस प्रकार डाला-कार्तिक पूर्णिमा को तलवंडी में अवतार लिए उद्धारक, माता तृप्ता पिता कालू के बालक थे गुरु नानक।

प्रसिद्ध शायर एवं कवियों ने कविता एवं शायरी के माध्यम से इनकी जीवनी तथा उपदेश का वर्णन कर खूब तालियां बंटोरी। इसमें मो.गुलरेज, मो. अरसद, उमर अब्दुल्ला,सुबोध साह, मो.सितारे, मो.उस्मान, बजरंगबली मेहता, नीलेश मेहता आदि उपस्थित रहें।

सभा का समापन श्री गुरुनानक देव जी महाराज की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर किया गया। अंजू मेहता ने सभी को इस सभा की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।
- Advertisement -






You must be logged in to post a comment.