

जाले। जीविका सामाजिक अंकेक्षण समूह का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र जाले प्रशिक्षण
भवन में प्रारंभ हो गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कुमार प्रभारी सामाजिक विकास प्रबंधक प्रवीण गुप्ता एवं डीआरपी गोपाल भारती ने किया दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजित प्रशिक्षण में दरभंगा जिला के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 जीविका सदस्यों का सामाजिक अंकेक्षण पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण अवधि के दौरान अंकेक्षण टीम को सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत में सरकार के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, जन वितरण प्रणाली आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा!
प्रशिक्षण के पहले दिन सभी जीविका दीदियों ने अपना परिचय दिया एवं प्रशिक्षण अवधि में मनोयोग से प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया गया। प्रवीण गुप्ता ने प्रशिक्षण के विषय वस्तु पर व्यापक प्रकाश डाला।
बीपीएम अमित कुमार ने प्रशिक्षण टीम के कार्य एवं दायित्व को विशेष रूप से रेखांकित किया! प्रशिक्षक के रूप में पहले दिन डीआरपी श्री गोपाल भारती ने मनरेगा के संदर्भ में प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रुप से अवगत कराया एवं योजना में आ रही दिक्कतों एवं रुकावट के विषय में जानकारी दिया।
उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार प्रशिक्षण के तीसरे दिन व्यावहारिक ज्ञान के लिए यह टीम प्रखंड के राढीपश्चिमी गांव में जाकर क्षेत्र के विभिन्न भ्रमण करेगी एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में स्थलीय प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।
- Advertisement -





