

जाले नगर पंचायत के दर्जी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच रुपया पैसा लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना के बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, जमील कुरैसी की बीबी मुन्नी खातून ने अपने ग्रामीण कुर्बान कुरैसी, जीनत प्रवीण पति कुर्बान कुरैसी सहित दो अन्य अज्ञात नामजदों के विरुद्ध जाले थाना में कांड सं.167/21 दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि बीते 18 नवम्बर की शाम पांच बजे के करीब उक्त चारो नामजदों ने गाली गलौज करते हुए जबरन इनके आंगन में घुस गया।
इनके पति के साथ गाली गलौज करते हुए रुपया मांगने लगा। मना करने पर इन्हें अर्धनग्न करते हुए गले से दस ग्राम का सोने का चेन छीन लिया। इस बीच कुर्बान ने इनके बेटा के साथ मारपीट करते हुए जेब से नकद 20 हजार रुपए निकाल लिया।
वहीं, मारपीट की घटना में जख्मी हुए जाले दर्जी मुहल्ला निवासी कुर्बान कुरैसी के इलाज के दौरान दिए फर्द बयान के आधार पर स्थानीय जुम्मन कुरैसी सहित इनके चारो पुत्रों व तीन चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं.168/21 दर्ज की गई है।
आरोप लगाया है कि जुम्मन कुरैसी ने कोरोना काल में एक महीने के लिए नगद 13 हजार रुपये उधार लिया था। पैसा मांगे जाने पर उक्त नामजदों ने बीते 18 नवम्बर को अपने घर बुलाया एवं इन्हें घर मे बंद कर लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना में इनके सीने की हड्डी टूट गई।
- Advertisement -




