spot_img

पंचायती राज की नई शानदार पहल : अब बिहार के गांवों में लगेंगे CCTV, होगी गलियों से गांवों तक पूरी निगहबानी

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गांवों में अब एक नई पहल शुरू होने जा रही है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पंचायती राज विभाग ने एक नई पहल शुरू करने की योजना बनाई है। इससे अब ग्रामीण एरिया की मुख्य सड़कों पर भी पुलिस की निगाह होगी। वह गांवों से लेकर हर गली तक अब आसानी से अपराधियों पर कड़ी नजर रख पाएगी।

- Advertisement -

क्या है योजना

- Advertisement -

अब गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। 24 घंटे निगरानी को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू होगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था व अराजक तत्वों पर निगाह रखने में कदम कारगर साबित होगा।

- Advertisement -

गांवों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा मुहैया कराने आदि मकसद से सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की पहल पंचायती राज विभाग ने की है। ताकि कोई भी गैर कानूनी काम करे तो वह घटना कैमरे में कैद हो सके।

जानकारी के अनुसार, सूबे के सभी गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर पंचायती राज विभाग ने कार्ययोजना बनायी है। ग्राम पंचायतों की वार्ड प्रबंधन एवं क्रियान्वयन समितियों की अनुशंसा के आधार पर गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वार्ड समितियों की अनुशंसा के बाद पंचायत स्तर पर इसका अनुमोदन भी होगा। इसके बाद चिह्नित जगहों पर कैमरे लगाये जाएंगे।

यह मिलेगा लाभ

इससे दोषी की पहचान हो जाएगी। दूसरी तरफ कैमरे का भय भी ऐसे लोगों में होगा। विभाग ने यह भी साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भवनों में सीसीटीवी लगाये जाएंगे। बिजली के पोल पर ही यथासंभव कैमरे लगेंगे। हालांकि विभाग ने यह भी कहा है कि विशेष परिस्थिति में निजी मकान के बाहरी दीवार पर भी कैमरे लगाये जा सकेंगे। निजी एजेंसी को कैमरे लगाने की जिम्मेदारी होगी।

पांच सालों तक इसका रख-रखाव

निजी एजेंसी को सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यही एजेंसी अगले पांच सालों तक इसका रख-रखाव भी करेगी। ग्राम पंचायतों की यह जवाबदेही होगी कि खराब होने की स्थिति में वह एजेंसी के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराएंगे। इस योजना के तहत शिकायत निवारण की ऑनलाइन व्यवस्था भी की जाएगी। राशि का प्रबंध राज्य छठे वित्त आयोग के अंतर्गत मिले कोष से की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate