back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले प्रखंड के रतनपुर गांव में जीविका ने पूर्ण शराब बंदी को लेकर रैली और जन जागरूकता अभियान चलाया गया। शहीद स्मारक रतनपुर से रैली निकाला में नवनिर्वाचित मुखिया सरिता देवी ने महिलाओं को शपथ दिलाते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
वहीं बीपीएम अमित कुमार चौधरी ने सरकार की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर गुप्तरूप से जानकारी देने का आह्वान किया।
रतनपुर गांव की जीविका सामाजिक उत्प्रेरक विभा कुमारी, नूतन देवी, रूबी देवी आदि ने जीविका दीदी करे पुकार नशा मुक्त हो अपना बिहार जो पिएगा दारू उसे लगाएंगें झाड़ू जैसे नारा लगाते हुए रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जाले में  जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार
जाले में जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार
जीविका से संबंधित जनक नंदिनी सागर बजरंगी एवं चांदनी जीविका महिला  ग्राम संगठन की लगभग 200 सदस्यों ने इस रैली में भाग लिया।
यह जागरूकता अभियान गांव के विभिन्न टोला से गुजरते हुए सहनी टोला में समाप्त हुआ! जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय समन्वयक विपिन कुमार सोफिया हुसैन एवं सामुदायिक समन्वयक सुमित कुमार सुमन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जाले में  जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार
जाले में जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार
विपिन कुमार ने बताया कि अगले 3 दिनों में प्रखंड के सभी 26 पंचायतों में या पूर्ण शराबबंदी जन जागृति अभियान चलाया जाएगा।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा पर्वत… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पथुम निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें