

जाले थाना क्षेत्र के काजीबहेरा गांव में सर्पदंश से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। बीती बुधवार की देर शाम मौत से कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मो. अनीश की 26 वर्षीय पत्नी सहानी खातून को सांप ने काट लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें गांव से रेफरल अस्पताल लाया गया था। मगर पहुंचते पहुंचते देर हो गई।
रेफरल अस्पताल के वरीय डॉ. विवेकानंद झा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सहानी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीनों की स्थिति रोते-रोते बेहाल है। वहीं, परिवार में कोहराम मचा है।
- Advertisement -




