spot_img

DMCH BIG NEWS: मधुबनी की प्रसूता की डीएमसीएच में मौत पर बवाल, परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट, हंगामा, पढ़िए कैसे रणक्षेत्र में बदला अस्पताल

spot_img
- Advertisement -

रभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां एक गर्भवती महिला मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के राजू पासवान की तीस वर्षीय पत्नी पूनम देवी की मौत पर बवाल हो गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौत से गुस्साए परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार करने से क्षुब्ध जूनियर डॉक्टरों ने भी परिजनों की पिटाई कर दी। माहौल एकदम रणक्षेत्र में बदलता दिखा। जूनियर डॉक्टरों और परिजनों में मारपीट के बाद माहौल एकदम से गरमा गया। मौके पर पहुंचे एक दैनिक अखबार के पत्रकार के साथ भी फोटो लेने के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने बदसलूकी की। उनका कैमरा और मोबाइल भी छीन लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

जानकारी के अनुसार, डीएमसीएच के गायनी विभाग में गुरुवार को इलाज के दौरान गर्भवती मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के राजू पासवान की पत्नी पूनम देवी की मौत से आक्राशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा।

महिला के इलाज में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने कई जूनियर डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। उन लोगों के आक्रोश को देखते हुए लेबर रूम व ओटी में मौजूद चिकित्सकों को वहां से भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

घटना की सूचना मिलने पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे जूनियर डॉक्टरों ने परिजनों की जमकर धुनाई की। अस्पताल अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। अधीक्षक को आवेदन देकर परिजनों ने गायनी विभाग की नर्स पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, पूनम गर्भवती थी और एकलेप्सिया (चमकी) से पीड़ित थी। पूनम देवी को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी से 27 नवम्बर को डीएमसीएच रेफर करते गायनी विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब 12 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन हंगामे पर उतारू हो गए।

बेंता ओपी की पुलिस ने वहां पहुंचकर उनलोगों को शांत कराया। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा प्रसाद के अलावा जूनियर डॉक्टरों को अपने कार्यालय में बुलाया। वहां मृतका के दो-तीन परिजन भी मौजूद थे। अधीक्षक मरीज की मौत का जानकारी ले ही रहे थे कि इसी बीच दर्जनों की संख्या में जूनियर डॉक्टर वहां पहुंच गए। उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही अधीक्षक के रोकने के बावजूद परिजन चैम्बर से निकलकर भागने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

इसी दौरान अधीक्षक कार्यालय के बरामदे में मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने उन लोगों की जमकर पिटाई की। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद परिजन किसी तरह जूनियर डॉक्टरों के चंगुल से निकल सके। बाद में एंबुलेंस पर परिजनों को शव के साथ गांव के लिए रवाना कर दिया गया।

अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि मरीज को काफी गंभीर हालत में गायनी विभाग में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद महिला को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि परिजनों ने आवेदन देकर नर्स पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate