आरा जिले में स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका दोस्त गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पढ़िए पूरी खबर
भोजपुर में शनिवार सुबह लूट का विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर के भतीजे समेत दो को गोली मार दी। इसमें स्पेशल ब्रांच इंस्पेक्टर के भतीजे की मौत हो गई।
गोली उसके दाहिने साइड कंधे में मारी गई है। आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि, उसके दोस्त की स्थिति गंभीर है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव की है।
घायल सुनील सिंह ने बताया, ‘दोनों अपने घर से खेत में काम करने जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधी आए और चेन लूटने लगे। जब इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने ताबड़तोड फायरिंग कर दी। इसमें दोनों को गोली लग गई।’
सुनील सिंह के भतीजे आनंद सिंह ने बताया, ‘कौंरा गांव में अपराधी एक युवक से बाइक लूट रहे थे। दोनों ने उसका विरोध किया तो गोली मार दी। जिससे प्रिंस कुमार उर्फ पतवारी की मौत हो गई। जबकि, उसके चाचा जख्मी हो गए।’
यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव की है। पृथ्वीराज सिंह के बेटे प्रिंस कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर खेत में काम करने जा रहा था। आज सुबह बदमाशों ने बाइक रोककर उसे लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
घायल की स्थिति गंभीर
इधर, इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया, ‘सुनील को एक गोली बाएं साइड सीने में लगी है। अंदर फंसी है और दूसरी गोली उसके बाएं हाथ की कलाई से ऊपर लगी है, जो आर-पार हो गई है। गोली लगने से काफी खून बह गया था और स्थिति भी काफी नाजुक है। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। बावजूद इसके उसे 72 घंटों तक निगरानी रखा जाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे। वहां से एक अपाची बाइक जब्त की गई है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक के चाचा आरा में स्पेशल ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित है। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रिंस कुमार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। उनके चाचा आरा में स्पेशल ब्रांच में इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक कौंरा गांव वार्ड नंबर 6 निवासी स्व.ददन सिंह उर्फ पृथ्वीराज सिंह का 32 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ पतवारी है। वह पेशे से किसान था और गांव पर ही रहकर खेती करता था। जबकि, जख्मी उसी गांव के बृज बिहारी सिंह उर्फ बिजन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शांति भूषण सिंह उर्फ सुनील सिंह है।