back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

जहरीली अंगुरी की मौत वाली जाल! वैशाली में 3 की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस से कहा- तीनों रोज पीते थे, जहरीली शराब पीने से गई तीनों की जान, पुलिस का इनकार, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के वैशाली जिले स्थित तिसीऔता में तीन लोगों की आज संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजन मौत का कारण जहरीली शराब बता रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सरैया के रुपौली में जहरीली शराब से हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि वैशाली के तिसीऔता में भी तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजन जहरीली शराब पीने से ही मौत की बात बता रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन इन बातों से इनकार कर रही है। घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मृतकों में तिसीऔता थाना के महथी गांव निवासी अरविंद सिंह, पदमौल गांव के मनोज सिंह और ठकौरी गांव के अर्जुन झा शामिल है। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों की का कहना है कि यहां शराब का कारोबार जोरों पर होता है।

Big News : बेगूसराय में व्यवसायी के घर 50 लाख की डकैती, थाने से 200 मीटर दूर घर में घुसे 6 डकैत, परिवार को बंधक बनाकर पहले जमकर की पिटाई, पिस्टल के बट से पीटा, चाकू भोंका, पढ़िए 6 नकाबपोश की 1 घंटे का तांडव

तिसीऔता थाना के महथी गांव निवासी अरविंद सिंह, पदमौल गांव के मनोज सिंह और ठकौरी गांव के अर्जुन झा की मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है औऱ मौत का कारण भी जहरीली शराब ही है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कह रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे है। महुआ SDPO पूनम केसरी मामले की जांच पड़ताल करने पहुंच गईं हैं। वही जिले के एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

बिहार के बेगूसराय में शराबी की करतूत, भाकपा नेता की कर दी पीट-पीटकर हत्या

मृतक अर्जुन झा के परिजन ने बताया कि गांजा नहीं पीए थे उस दिन शराब पीए थे। शराब पीकर आए तो उल्टी हुआ दवाई दिए पचा तो डॉक्टर से इलाज कराए। सोचे कि बाहर इलाज के लिए ले जाएंगे लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गयी। महिला ने बताया कि मृतक मेरी बहन का भैसूर थे।

मृतक अर्जुन झा के छोटे भाई की पत्नी अर्चना झा ने बताया गांजा, दारू पीते थे। दमा की बीमारी थी। परिवार के साथ वह नहीं रहते है। वे ससुराल में रहते थे। नशा के कारण ही उनकी मौत हुई है।

वही ग्रामीणों का कहना है कि ठकौली दारू का अड्डा है कितना आदमी अभी और मरेगा। प्रशासन कुछ भी नहीं करता है आता है गाड़ी घुमा देता है और चला जाता है।

जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की गयी है। मृतक के भाई ने यह बयान दिया कि मृतक साल भर से बीमार चल रहा था। हार्ट के पेशेंट थे इलाज के लिए जा रहे थे तभी उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी। लोगों द्वारा अफवाह फैलायी जा रही है कि जहरीली शराब से मौत हुई है जबकि ऐसी बात नहीं है।

मौत का कारण भी जहरीली शराब ही है। परिवार वालों ने बताया कि तीनों अक्सर शराब पिया करते थे। मृतक अर्जुन झा के परिजन ने पुलिस के सामने बताया कि मौत के पीछे का कारण जहरीली शराब ही है। वैशाली में तीन लोगों की जहरीली शराब से मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप है। मौके पर महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी मामले की जांच कर रहीं हैं।

मृतक अर्जुन झा के परिजन ने बताया कि अर्जुन शराब पीकर आया था, कुछ देर बाद उल्टी होने लगी। डॉक्टर के पास ले जाने से पहले अर्जुन की मौत हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि ठकौली दारू का अड्डा है, पता नहीं कितना आदमी अभी और मरेगा। प्रशासन कुछ भी नहीं करता है आता है,खाली गाड़ी घुमाना प्रशासन का काम है, कुछ चेकिंग नहीं होता।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की गयी है। मृतक के भाई ने यह बयान दिया कि मृतक साल भर से बीमार चल रहा था। हार्ट के पेशेंट थे इलाज के लिए जा रहे थे तभी उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी। लोग अफवाह फैला रहे है कि जहरीली शराब से मौत हुई है जबकि ऐसी बात नहीं है।

परिजनों ने यह भी बताया कि तीनों अक्सर शराब पिया करते थे। मृतक अर्जुन झा के परिजनों ने तो पुलिस प्रशासन के सामने ही कह दिया कि मौत के पीछे का कारण जहरीली शराब ही है। वैशाली में तीनों लोगों की जहरीली शराब से मौत के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जहरीली शराब से मौत की घटना से पुलिस के होश उड़ गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...

भारत में आ रही हैं नई Electric Car: जानें पूरी डिटेल्स और कीमतें

Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों की धूम मची हुई...

Bihar Sugar Mills: शुगर मिल का होगा पुनरुद्धार, 25 जिलों में नई चीनी मिलों के लिए सरकार का बड़ा कदम, किसानों में जगी उम्मीद

Bihar Sugar Mill: वर्षों से बंद पड़े चीनी मिलों की चिमनियां, जिनके धुएं ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें