back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Minister Jeevesh Kumar Announced: जाले और सिंहवाड़ा के पांच स्थलों पर होगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले से एक बड़ी और सुखद खबर आ रही है। जाले विधानसभा के रेवढा, नरौछ, बघौल और सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर समेत अस्थुआ में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन का निर्माण किया जाएगा।

 4.75 करोड़ से बनेंगे भवन, निविदा 

साथ ही, जाले प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का भी निर्माण होगा। इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। इस कार्य की निविदा पूरा कर लिया है।

मंत्री जीवेश कुमार ने बताया,

यह जानकारी स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन तथा सूचना प्रद्योगकी मंत्री जीवेश कुमार (Minister Jeevesh Kumar) ने देते हुए बताया कि उनके अनुसंसा पर स्वाथ्य विभाग ने पांच स्थलों पर भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है।
इसमें जाले विधानसभा के जाले प्रखंड अन्तर्गत रेवढा, नरौछ तथा बघौल एवं सिंहवाड़ा प्रखण्ड के सनहपुर तथा अस्थुआ में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन का निर्माण तथा जाले प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की निविदा पूरा कर लिया है। निविदादाता सुरेन्द्र सिंह, रोहतास को उपर्युक्त कार्य आवंटन किया गया है।
राजकीय यूनानी औषधालय, निमरौली, जाले में स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन का निर्माण जिसकी लागत 39 लाख 83 हजार  190 रुपया है. का निविदा जारी किया है।
जाले रेफरल अस्पताल के कैंपस में ही एक भव्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिली है। इसका भवन निर्माण का भी निविदा विभाग ने जारी कर दिया है जिसकी लागत 7 करोड़ 28 लाख 24 हजार रुपया है| जल्द ही उपर्युक्त दोनों भवनों का निविदा की प्रक्रिया पूरा कर लिया जाएगा।
इन सभी भवनों का निर्माण स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना के द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
स्थानीय विधायक व श्रम संसाधन तथा सूचना प्रावैधिकी मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, भवन निर्माण की प्रकिया पूर्ण करने के साथ ही सभी जगह पद सृजन के साथ अस्पतालीय व्यवस्था को सुदृढ़ कर इसके होने वाले व्यापक लाभ को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले के बनने से जाले के साथ-साथ अन्य जिलों के भी लोग इससे लाभान्वित होंगे। आर्युवेद के बढ़ावा को लेकर आयुष के क्षेत्र में भी जल्द ही एक आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निर्माण विधानसभा में कराया जाएगा|
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...

साल 2026 का पहला Solar Eclipse 2026: जानिए घर बैठे कैसे देखें ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नज़ारा

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान प्रेमियों और आम जनता के लिए साल 2026 का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें