

जाले से अब जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के खिलाफ आवाज उठने लगी है। सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की सलाह जाले मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष अविनाश कश्यप ने दी (Front against Jitan Ram Manjhi) है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी को माफी मांगने की सलाह देते उन्होंने कहा, ब्राह्मण समाज के लिए जीतन राम मांझी की कथित टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
- Advertisement -
श्री कश्यप ने कहा,
संवैधानिक पदों पर रह चुके उनके जैसे वरिष्ठ व्यक्ति को अपने शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए जिससे समाज का सद्भाव बिगड़े।
- Advertisement -
अटल बिहारी वाजपेई से लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान जी एवम अन्य कई लोग ने लंबे समय तक दलितों की सेवा की लेकिन ऊंची जातियों के विरुद्ध उन्होंने कभी अपशब्द नहीं कहे, किसी समुदाय विशेष का हितैषी होने के लिए दूसरे को आहत करना कोई लोकतांत्रिक आचरण नहीं है।
- Advertisement -



