spot_img

कर्ज लेने गांव में साहूकार के पास गई महिला के साथ 3 बच्चों के बाप अधेड़ व्यापारी ने किया Rape, दुष्कर्म के बाद Video बनाकर कर दिया वायरल

spot_img
- Advertisement -

नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अधेड़ पचास वर्षीय व्यापारी पातो साव ने दुष्कर्म किया। फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पीड़िता ने बुधवार को महिला थाना पहुंच कर FIR दर्ज कराते हुए कहा है कि गांव के ही पातो साव ने जो तीन बच्चों का बाप है, उसके साथ कर्ज देने के बहाने दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

बताया जाता है पातो साव जो एक व्यापारी भी है, ने महिला से उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। उसके साथ रेप कर उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो का वायरल होने पर घटना सामने आई। इज्जत की डर से महिला कई दिनों तक चुप थी। फिर पति को फोन किया…।

जब लोगों ने उसका गंदा वायरल वीडियो देखा तो परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का पति दूसरे शहर में नौकरी करता है, इसलिए वह पुलिस में शिकायत दर्ज करने में झिझक रही थी। रेप की वारदात सात दिसंबर की बताई जा रही है।

इस घटना पर पीड़िता ने बुधवार को महिला थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता के पति ने बताया कि वह चेन्नई में मजदूरी करते हैं। पिताजी को 2 दिसंबर को हर्निया का ऑपरेशन कराया गया। दवा के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो पत्नी ने फोन कर मदद मांगी। मैंने गांव में किसी से सूद पर पैसे लेने की सलाह दी।

इसके बाद पत्नी गांव के ही पातो साव के पास गई। उस वक्त घर पर पातो अकेला था। उसने मेरी पत्नी को नशा मिला चाय पीने के लिए दिया। इससे वह नशे की हालत में हो गई। इसके बाद उसने घिनौनी हरकत की और वीडियो भी बना लिया।

आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी

पत्नी ने फोन कर पूरी जानकारी दी। मैं कामकाज छोड़ कर चेन्नई से 20 दिसंबर को कौआकोल पहुंचा। आरोपी के घर जाने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तब वे पत्नी को लेकर कौआकोल थाना पहुंचे। जहां इसकी FIR महिला थाना में दर्ज कराने को कहा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways