लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur Kheri Case) की वजह से सुर्खियों में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Kumar Mishra) को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने की कोशिश हुई है। जी हां, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।






दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि अजय कुमार मिश्रा को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के आरोप (Ajay Kumar Mishra Teni extortion calls case) में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर में किसानों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू समेत उसके 13 साथियों द्वारा लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे किसानों को जीप से कुचलने का आरोप है।
पुलिस की मानें तो आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग करने के लिए फोन कॉल्स पर कहा कि हमारे पास लखीमपुर खीरी से जुड़े कुछ वीडियो हैं, जो आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इस मामले की दिल्ली पुलिस में 17 दिसंबर को शिकायत की गई थी, जिसके बाद उसी दिन मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल, आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
दिल्ली पुलिस के टॉप अधिकारियों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी मामले को लेकर अजय कुमार मिश्रा टेनी को लखीमपुर खीरी कांड में ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश की जा रही थी। आरोपियों की तरफ से फोन कॉल्स कर मंत्री टेनी से करोड़ों रुपये की डिमांड की जा रही थी। बताया जा रहा है कि मंत्री को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के आरोपी दिल्ली में रहते हैं और कुछ बीपीओ में काम करते हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (MoS Home Ajai Misra Teni) के स्टाफ से शिकायत मिली थी कि उन्हें पैसे के लिए फोन आए। इसके बाद नई दिल्ली जिले में एक एफईआर दर्ज की गई थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने रंगदारी के लिए कॉल करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में से 4 आरोपी नोएडा से और 1 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।









You must be logged in to post a comment.