back to top
23 जून, 2024
spot_img

Darbhanga को मिलेगा नए साल में नया निजाम : जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला होगा 3 जनवरी को, कुर्सी के लिए 24 सदस्यों को पाले में करने की जोड़-घटाव-गुणा-भाग तेज, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
Advertisement
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव (President and Vice President will be decided on January 3) की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन ने इनके पद व गोपनीयता की शपथ के साथ-साथ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
इन पदों के लिए चुनाव 3 जनवरी को समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में होगा। चुनाव की तिथि की घोषणा के पहले से ही जोड़-तोड़ की कवायद तेज हो चुकी है।
शपथ ग्रहण से 1 सप्ताह पूर्व प्रपत्र 24 में नोटिस होगा जारी
सभी संभावित उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव के दौरान समाहरणालय परिसर में धारा 144 लागू रहेगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण से 1 सप्ताह पूर्व प्रपत्र 24 में नोटिस जारी की जाएगी।
यह चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी की देखरेख में होगी। 47 सदस्यों वाले जिला परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 24 सदस्यों का समर्थन होना जरुरी है। इस बार 26 महिला व 21 पुरुष जिला परिषद सदस्य चुनाव जीते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष का सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है,वहीं उपाध्यक्ष का सीट अनारक्षित महिला के लिए है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पद के लिए नए साल में नया निजाम स्थापित करने की पुरजोर तैयारी चल रही है। राजनीतिक दलों के लोग भी दलीय आधार पर जोड़ तोड़ की कवायद में दिन रात एककर जुटे हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष की रेस में दो दावेदार हैं जिसमें एक महागठबंधन तथा एक राजग खेमे से हैं।
महागठबंधन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहेड़ी प्रखंड से चुनाव जीती रेणु देवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।जबकि राजग पक्ष की दावेदार बिरौल प्रखंड से चुनाव जीती हैं।इस पद पर काबिज होने में अभी तक बहादुरपुर प्रखंड का दबदबा रहा है।अपने अपने दावेदारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जिला के प्रमुख लोगों के अलावा दबंगों का भी हस्तक्षेप शुरु हो गया है।खरीद फरोख्त की भी खूब चर्चा हो रही है।
इस बार जिला परिषद का नजारा भी बदला-बदला सा रहेगा। कारण, जिला परिषद के 47 में से 44 निवर्तमान जिला परिषद सदस्य चुनाव हार चुके हैं। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष भी शामिल हैं। जिला परिषद उपाध्यक्ष समेत जिले में सिर्फ तीन पुराने सदस्य ही चुनाव जीत पाए हैं।
जिप क्षेत्र संख्या प्रखंड विजयी प्रत्याशी
1. जाले फरहत हैदर
2. जाले समता कुमारी
3. जाले नवीन कुमार दुबे
4. जाले मुसर्रत फात्मा
5. सिंहवाड़ा सीमा कुमारी
6. सिंहवाड़ा रंजना कुमारी
7. सिंहवाड़ा ओमप्रकाश ठाकुर
8. सिंहवाड़ा दिलीप कुमार यादव
9. केवटी नादरा हुसैन
10. केवटी शशि रानी
11. केवटी फरहाना खातून
12. केवटी धीरेन्द्र मिश्र
13. सदर विभा देवी
14. सदर रुही प्रवीण
15. सदर रिंकी कुमारी
16. हनुमाननगर दिनेश राम
17. हनुमाननगर अंजू देवी
18. हायाघाट आशा देवी
19. हायाघाट काजल देवी
20. बहादुरपुर सीता देवी
21. बहादुरपुर सुजाता देवी
22. बहादुरपुर सुमित्रा देवी
23. बहेड़ी हरिमोहन यादव
24. बहेड़ी रीता देवी
25. बहेड़ी मोहम्मद सुभान
26. बहेड़ी रेणु देवी
27. बिरौल सुलेखा देवी
28. बिरौल आशा देवी
29. बिरौल ललिता झा
30. बेनीपुर अमरनाथ शर्मा
31. बेनीपुर स्वतंत्र कुमार झा
32. बेनीपुर अमित कुमार ठाकुर
33. मनीगाछी ललित नारायण पासवान
34. मनीगाछी अवधेश कुमार
35. मनीगाछी हकीकुल
36. तारडीह अरुणा कुमारी
37. तारडीह लाल कुमार सिंह
38. अलीनगर नन्दकिशोर झा
39. अलीनगर सुनीता यादव
40. घनश्यामपुर धर्मेंद्र कुमार झा
41. घनश्यामपुर धीरज कुमार झा
42. किरतपुर कुलसुम बेगम
43. गौड़ाबौराम छेदी साहु
44. गौड़ाबौराम अजय कुमार यादव
45. कुशेश्वरस्थान राजेन्द्र प्रसाद
46. कुशेश्वरस्थान गुनेश्वर ठाकुर
47. कुशेश्वरस्थान पूर्वी पूनममणि शर्मा

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें