back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

सीतामढ़ी से पहुंच रहा जाले के ताड़ी दुकान में शराब, पति-पत्नी को घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीटा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले से इस वक्त की दो बड़ी खबरें सामने आ रही है। थाना क्षेत्र के नरौच्छ गांव में दो पट्टीदारों के बीच हुई विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर पति-पत्नी को घायल कर दिया है। घायल दंपत्ति को ग्रामीणों ने जाले रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं, ताड़ी की दुकान से चुल्लू देसी शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर

चुल्लू शराब के खेल पर ब्रेक के लिए जल्द होगी संयुक्त कार्रवाई

नरौच्छ गांव में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट मामले में स्व. तेज नारायण झा के पुत्र सुगन झा के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि मिथिलेश झा के पुत्र रोशन कुमार वो राजा कुमार झा समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडा के साथ उसके घर में घुसकर दोनों पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,विवाद का कारण देयादी दुश्मनी बताया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
वहीं, थाना क्षेत्र के राढी गांव से ताड़ी की दुकान में शराब बेचे जाने की शिकायत पर अनि दीपक कुमार शसस्त्र पुलिस बलों के साथ छापेमारी करते हुए आठ लीटर देसी चुल्लू शराब बरामद किया है। इस मामले में ताड़ी दुकानदार की आड़ में देसी चुल्लू शराब कारोबारी जानकी महतो के पुत्र शंकर महतो को मौके से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार शंकर महतो ने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में कहा है कि सीमावर्ती नानपुर थाना क्षेत्र के बठौल गांव समेत कई गांवों से लोग शराब की बिक्री का कारोबार करता है। इसी कारोबारी से वह ताड़ी दुकान से देसी चुल्लू शराब खरीदकर बिक्री करता है।
इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने देशज टाइम्स को बताया कि उन्होंने सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के नानपुर थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर उनके थाना क्षेत्र के कई गांवों में शराब कारोबार की जानकारी दिया हूं। वहीं, संयुक्त छापेमारी के लिए लिखा गया है।
दोनो थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ, जल्द ही दोनों जिला के सीमावर्ती थाना क्षेत्र के छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध कड़ी पर कार्रवाई किया जाएगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...

साल 2026 का पहला Solar Eclipse 2026: जानिए घर बैठे कैसे देखें ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नज़ारा

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान प्रेमियों और आम जनता के लिए साल 2026 का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें