back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में शराब तस्कर का दुस्साहस, घर के बगल में झोपड़ी बनाकर बेच रहा था दारू, पुलिस को देखा तो खेत की ओर भागा, फिर क्या हुआ…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले थाना क्षेत्र के मनमा गांव से देसी चुल्लू शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह घर के बगल में झोपड़ी बनाकर धड़ल्ले से शराब का कारोबार कर रहा था।
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने देशज टाइम्स को बताया कि थाना क्षेत्र के सहसपुर पंचायत के मनमा गांव में एक व्यक्ति घर के बगल में झोपड़ी बना कर देसी चुल्लू शराब बेच रहा था। इसकी गुप्त सूचना पर जाले थाना के सअनि भिखारी प्रसाद के नेतृत्व में गए पुलिस गाड़ी देख,एक व्यक्ति खेत की ओर भाग रहा था।
उक्त व्यक्ति को खदेड़ कर पुलिसबल ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम नेवानी महतो का पुत्र महेंद्र महतो बताया। पूछताछ में उसने देसी चुल्लू शराब बेचने का बात स्वीकार की।
उसने बताया कि पुलिस गाड़ी देखकर वह वह भाग रहा था, उसकी निशानदेही पर उसके झोपड़ी में हुए तलाशी में पुलिस को 3 लीटर देसी चुल्लू शराब बरामद किया है।
शराब कारोबारी महेंद्र महतो को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सुसंगत धारा लगाकर न्यायिक हिरासत में सोमवार को दरभंगा कोर्ट भेजा गया है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Surya Grahan 2026: ग्रहण के बाद नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के उपाय

Surya Grahan 2026: जब प्रकृति अपने अद्भुत खगोलीय नज़ारों से हमें विस्मित करती है,...

Raveena Tandon News: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग दोस्ती पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब हम सब दोस्त हैं’

Raveena Tandon News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर पुराने रिश्तों की कहानियाँ फिर से सुर्ख़ियों...

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें