back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

सीतामढ़ी में भीषण डकैती, शराब चेकिंग के बहाने नकली पुलिस बन रिटायर्ड शिक्षक के घर घुसे अपराधी, लाखों की संपत्ति पर डाका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी, जासं। जिले के बाजपट्टी व बथनाहा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण डाका पड़ा। 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ले गए। बथनाहा थाना क्षेत्र (Bathnaha Police Station) के मझौलिया गांव के एक घर (Robbery At Home In Sitamarhi) में करीब आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती की। इस दौरान डकैतों ने नकदी और जेवरात समेत पांच लाख की संपत्ति लूट ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बथनाहा के मझौलिया गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर नकाबपोश अपराधियों ने आभूषण,नकद सहित लाखों रुपये की संपत्ति लूटी है।

- Advertisement -

रात करीब 12:00 बजे घटना के समय घर पर गृह स्वामी सत्येंद्र मिश्र की पत्नी, बहू और नतिनी ही मौजूद थीं. जहां डकैतों ने सभी महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की। डकैत 50 हजार नकदी और जेवरात समेत पांच लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

बताया जाता है कि गृह स्वामी सत्येंद्र मिश्र उस समय अपनी बड़ी नतनी को देखने के लिए अस्पताल गए थे। उनका बेटा बाहर रहता है। घटना के संबंध में गृह स्वामी सत्येंद्र मिश्र की पत्नी ने बताया कि डकैतों ने पहले मेन गेट को खुलवाने की कोशिश की। जब अंदर से घर नहीं खुला डकैतों ने तो मेन गेट का दरवाजा तोड़ दिया। फिर अंदर का गेट खुलवाने की कोशिश की गई। नहीं खुलने पर डकैतों ने जबरदस्ती उस गेट को भी तोड़ दिया।

हथियारबंद एक दर्जन डकैतों ने सोमवार देर रात धावा बोलकर लूटपाट मचाई। थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ये वारदात हुई है। बाजपट्टी के बनगांव गोट में ही पिछले दिनों डकैतों ने करीब 15 हजार रुपए नकद, सोने के आभूषण सहित दो लाख की संपत्ति लूट ली। गृहस्वामी को मारपीटा भी।

घटना के दौरान सिर्फ गृहस्वामी दिलीप सिंह और उनकी पत्नी घर में थीं। उनके दोनों बच्चे बाहर रहते हैं। दिलीप सिंह किसान हैं और उनकी पत्नी बगल के ही सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। इससे पहले थाना क्षेत्र के भासेपुर निवासी डीलर जितेंद्र प्रसाद सिंह के घर धावा बोलकर डकैतों ने नगद करीब दो लाख रुपए आभूषण सहित छह लाख की संपत्ति लूटी थी।

छह की संख्या में डकैतों ने पुलिस बनकर शराब चेकिंग के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। डकैती करने पहुंचे डकैतों ने खुद को पुलिस बताया और घर में शराब चेक करने के लिए दरवाजा खोलने को बोलने लगे। घर में मौजूद तीन महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोला तो डकैत उसे तोड़ अंदर घुस गए। डकैतों ने महिलाओं के साथ मारपीट और लूटपाट शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद डकैत वहां से भाग निकले।

घटना के संबंध में सत्येंद्र मिश्र की पत्नी ने बताया कि सभी डकैतों ने मफलर से अपना चेहरा ढंक रखा था और पिस्टल व चाकू के सहारे घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त रिटायर्ड शिक्षक सत्येंद्र मिश्र के घर में उनकी पत्नी, बहू और नतिनी ही मौजूद थी। सत्येंद्र खुद घर में मौजूद नहीं थे। उनका बेटा भी सीतामढ़ी से बाहर रहता है। माना जा रहा है कि डकैतों को इस बात की जानकारी थी।

बाजपट्टी में 20 दिनों के अंदर डकैती की तीसरी वारदात से दहशत का आलम है। पुलिस कप्तान हर किशोर राय ने सोमवार को ही 12 डकैतों को हथियार, कारतूस, चरस, गांजा व लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। अगले ही दिन बाजपट्टी के साथ बथनाहा थाना क्षेत्र में डकैती की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के बनगांव गोट गांव में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर संतोष मिश्रा के घर ये डकैती हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Huawei Mate 80 Pro: डिजाइन और लॉन्च ने बढ़ाई स्मार्टफोन लॉन्च की सरगर्मी

Smartphone Launch: हुवावे मेट 80 प्रो (Huawei Mate 80 Pro) के ग्लोबल लॉन्च की...

जसप्रीत बुमराह पर पत्नी संजना गणेशन ने की ऐसी टिप्पणी, फैंस बोले – ‘ये तो क्लीन बोल्ड हो गए!’

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपनी...

Mira Rajput: शाहिद कपूर की खूबसूरत पत्नी की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ कर देगी आपको हैरान!

Mira Rajput News: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर की...

Mahindra Vision Series: महिंद्रा की नई ‘विजन सीरीज’ से बदलेगा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का चेहरा!

Mahindra Vision Series: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा से एक मजबूत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें