spot_img

बिहार में उद्यमियों की राह आसान करेगा Biada का नया सॉफ्टवेयर, जीआईएस मैप पर उपलब्ध होगा सभी जमीन का ब्योरा, पढ़िए इच्छुक उद्यमी कैसे कर सकेंगे सही प्लॉट का चयन

spot_img
- Advertisement -

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) नए सॉफ्टवेयर के जरिए उद्यमियों की राह आसान करने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए जमीन आवंटन से लेकर राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सहूलियतों के बारे में और अधिक पारदर्शिता रखने की योजना है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नए सॉफ्टवेयर में बियाडा की सभी जमीन का ब्योरा जीआईएस मैप पर उपलब्ध होगा। इसके जरिए सभी इच्छुक उद्यमी आसानी से ऑनलाइन जाकर सही प्लॉट का चयन कर सकेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

नए सॉफ्टवेयर में बियाडा की सेवाओं से जुड़े सभी ग्राहकों को एक यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा। इस यूनिक आईडी पर उनका पूरा प्रोफाइल होगा। बियाडा से जुड़ी उनकी सेवाओं को यहां संग्रहित किया जाएगा। इसमें उद्यमियों को परियोजना प्रतिवेदन के जरिए ऑनलाइन अनुमोदन का ट्रायल किया जाएगा।

भारत सरकार के औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार सूचना संवर्द्धन प्रणाली से भी इसे जोड़ा जाएगा। इससे उद्यमियों को खास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ने और उसकी सुविधाओं की जानकारी लेने में मदद मिलेगी। इसके तहत इंडस्ट्रियल पार्क रेटिंग सिस्टम भी उपलब्ध होगा। इसके जरिए प्रदेश के उद्यमियों को निवेश के प्लॉट के लिए खास लोकेशन चुनने में मदद मिलेगी। इसी सॉफ्टवेयर से सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर किया हुआ दस्तावेज भी उपलब्ध हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: जैमर-CCTV से होगी निगरानी, नकल की तो सीधे जेल!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment