spot_img

रात की शराब पार्टी के बाद सुबह पंखे की फांसी से लटकी मिली Madhubani के युवक प्रभाकर झा की Begusarai में लाश, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे से बरामद किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर ब्राह्मण टोला की है। युवक की पहचान मधुबनी निवासी कृष्ण मोहन झा के पुत्र प्रभाकर झा के रूप में की गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रभाकर का परिवार विगत करीब 40 वर्षों से किराए पर कमरा लेकर बेगूसराय विष्णुपुर में ही रहता है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा आत्महत्या एवं हत्या दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर आस पड़ोस में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

लोगों का कहना है कि नववर्ष के अवसर पर प्रभाकर के घर में कुछ युवकों ने मिलकर देर रात तक शराब पार्टी की थी। उसके बाद हत्या कर शव को पंखे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। मृतक की पत्नी दिव्या ने बताया कि प्रभाकर बंगलुुरु में सिविल कांट्रेक्टर का काम करते थे और अभी बेगूसराय में रह रहे थे। प्रभाकर विगत तीन-चार दिनों से काफी डिप्रेशन में थे तथा उन्हें फोन पर किसी के द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था।

दिव्या ने बताया कि दोस्तोंं के संंग घर में बराबर शराब पार्टी होता था। कल शाम से ही प्रभाकर एवं उसके दोस्त अपने कमरे में पार्टी कर रहे थे। उसने मना भी किया था, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। रात में काफी देर हो जाने पर वह सोने के लिए दूसरे कमरे में चली गई तथा युवक के साथ प्रभाकर पार्टी कर रहे थे, अहले सुबह में जब वह पति के कमरे में पहुंची तो पंखा में गमछा से लाश लटका हुआ था तथा मुंह से झाग भी निकल रहा था।

आस-पड़ोस के लोगों की माने तो इस घटना में मृतक की पत्नी भी शामिल है तथा प्रभाकर के दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या की है। फिलहाल प्रभाकर की मौत के बाद उसके साथ पार्टी करने वाले सभी दोस्त फरार हो चुके हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों का कहना है कि जिस पंखे से गमछा के सहारे लाश लटकाई गई है, वहां चौकी पर चढ़कर कोई आत्महत्या नहीं कर सकता है, क्योंकि चौकी और पंखा की दूरी काफी कम है। नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा, आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey