spot_img

अब खुद पुलिस ही छलका रही जाम वह भी खुलेआम…बिहार में पुलिसकर्मियों की यह तस्वीर है वायरल

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शराब के नाम पर पुलिस ने आम लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर है। नीतीश कुमार की पुलिस जब चाहे तब किसी के घर में घुस जा रही है। सीएम नीतीश कुमार खुद कह रहे हैं, शराब पकड़ने के लिए पुलिस घर में घुसेगी ही।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके लिए हम किसी भी हद तक जाएंगें लेकिन बिहार में शराब बंदी लागू ही रहेगी, लेकिन इस बीच उन्हीं की पुलिस जो शराबबंदी की सच्चाई दिखा रही है वह हैरान करने वाला है। कारण बिहार पुलिस के चार जवानों की तस्वीर वायरल है। इसमें वह सभी जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। मामला पूर्णिया से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के कुछ पुलिसकर्मियों की शराब पीते हुए फोटो वायरल हो रही है। फोटो में दिख रहे चार में से तीन सिपाही पूर्णिया पुलिस लाइन में तैनात हैं। एक बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ओपी में तैनात है।  दो सिपाही पहले से भी विवादों में रहे हैं। केहाट सहायक थाने में तैनाती के दौरान दोनों सिपाही पर पकड़े गए बाइक का दुरुपयोग करने का आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कारवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया था।

इसके बावजूद भी पुलिसलाइन से निकलकर लोगों से मिलना और बेवजह किसी भी चौक चौराहा पर मौजूदगी दिखाई देती रही है। वायरल तस्वीर दो जनवरी की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी बिना वरीय अधिकारियों को सूचना दिए ही दो जनवरी को पार्टी मनाने के लिए सिलीगुड़ी गए थे।

पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि पुलिसकर्मी के शराब पीने मामले को लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। मामला सत्य पाए जाने पर कठोर करवाई की जाएगी। शराबबंदी कानून में किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इंटरनेट पर पूर्णिया के चार पुलिसकर्मियों की शराब पीते हुए फोटो वायरल हो रही है। वे एक रेस्टूरेंट या बार जैसी जगह पर जाम के ग्लास टकरा कर चीयर्स करते नजर आ रहे हैं. फोटो में चार पुलिसकर्मी दिख रहे हैं, उनमें से सबों की पहचान भी हो गयी है। तस्वीर में दिख रहे तीन सिपाही पूर्णिया पुलिस लाइन में तैनात हैं।

वहीं चौथा सिपाही बीकोठी थाना क्षेत्र के एक ओपी में तैनात है. तस्वीर में जो चार सिपाही दिख रहे हैं उनमें से दो पहले से भी विवादों में रहे हैं। दोनों की पोस्टिंग पहले केहाट सहायक थाने में थी, जहां उन पर पुलिस द्वारा जब्त किये गये एक बाइक का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा था। उसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

हालांकि देशज टाइम्स इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता ना ही वास्तविकता कनफर्म कर रहा है लेकिन बताया जा रहा है कि यह तस्वीर दो जनवरी की है। नए साल पर जश्न मनाने चारों पुलिसकर्मी पूर्णिया से बंगाल चले गए थे। हालांकि उन्होंने बंगाल या जिले से बाहर जाने के लिए अधिकारियों से कोई परमिशन नहीं ली थी। बगैर इजाजत के  पुलिसकर्मी दो जनवरी को पार्टी मनाने के लिए सिलीगुड़ी पहुंच गए थे।

तस्वीर वायरल होने के बाद पूर्णिया पुलिस की भद्द पिट रही है। इसके बाद एसपी दयाशंकर ने कहा कि वे मामले की जांच करा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मी के शराब पीने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गयी है। मामला अगर सही पाया गया कठोर करवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि शराबबंदी कानून में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यूपी राज्यसभा चुनाव: क्या 2027 का फैसला यहीं से होगा? BJP-SP की अग्निपरीक्षा! पढ़िए- ‘PDA’ फॉर्मूला और 10 सांसदों का ‘ सेमीफाइनल ‘

Uttar Pradesh Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी#UPRajyaSabha,#UPElections2027,#BJPvsSP

Darbhanga News: जाले में बिजली संकट: दो दिनों से अंधेरे में डूबे गांव, भीषण गर्मी में सड़कों पर रात काट रहे लोग!

Jale Power Cut: जाले प्रखंड में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं। सनहपुर पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था और 33#JalePowerCut,#BiharElectricity,#HeatwaveCrisis

वेतन 27 लाख, खाते में 2.5 करोड़!कैसे हुआ Bihar DPO Corruption का पर्दाफाश? अब परिवार पर भी गिरेगी गाज!

Bihar DPO Corruption: सारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार हरिजन के खिलाफ उप विकास आयुक्त की जांच में आय से 10 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। 32 महीने के वेतन 27.5 लाख के#BiharDPO,#SaranNews,#Corruption

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar