back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में वृद्ध को घेरकर 50 हजार मांगें कैश, नहीं देने पर लात-लात-मुक्का-फैट से जमकर पीटा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां के थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में अपनी जमीन में ईंट-गिट्टी रखने से मना करने पर एक वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीरावस्था में उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं मारपीट के साथ उनकी जेब से कैश भी छीन लिए।
घटना जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव की है। यहां नारायण सिंह के पुत्र राम इकबाल सिंह ने जाले थाना में आवेदन देकर परीक्षण मंडल के पुत्र वीरेंद्र मंडल शतीश सिंह के पुत्र ललित सिंह सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में कहा है कि वह पुपरी जा रहे थे कि महावीर चौक पुल के निकट 4 लोगों ने उन्हें घेरकर उससे 50 हजार रुपए की मांग करने लगे, जब उसने किस बात का पैसा लेने की बात कही तो, सभी ने लात-मुक्का-फैट से उसके साथ बुरी तरह  मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
वहीं, जेब से 12 सौ रुपए छीन लिए। इस मामले में थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने देशज टाइम्स को बताया कि वृद्ध राम इकबाल सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस घटना स्थल का पर्यवेक्षण को लेकर मौके पर भेजा गया है। वृद्ध के साथ मारपीट में सभी नामजद के विरुद्ध कार्रवाई तेज हो गई है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रवीना टंडन का ब्लैक मिनी ड्रेस में गॉर्जियस लुक, फैंस हुए दीवाने!

Raveena Tandon News: बॉलीवुड की मस्तानी और 90 के दशक की धड़कन, रवीना टंडन...

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, उड़ानों का मार्ग प्रशस्त

Muzaffarpur Airport News: कभी हवाई सफर का सपना संजोने वाले मुजफ्फरपुरवासियों का इंतजार अब...

Renault Kwid: नए अवतार में आ रही है यह किफायती हैचबैक!

Renault Kwid: अगर आप एक नई, स्टाइलिश और किफायती कार खरीदने का विचार कर...

भारत की AI Technology: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का ऐतिहासिक आगाज…कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनेंगे महाशक्ति

AI Technology: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने भारतीय प्रौद्योगिकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें