spot_img

सिंहवाड़ा में मुर्गा व्यवसायी से 1.5 लाख कैश और 3 मोबाइल लूट का पर्दाफाश, दो अंतरजिला गिरोह के अपराधी गिरफ्तार, पढ़िए क्या लगा पुलिस को हाथ

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र से मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मुर्गा व्यवसायी मो.आकिब ऊर्फ अकील से 1.5 लाख कैश और तीन मोबाइल लूटने के मामले का दरभंगा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस मामले में दो अंतर जिला गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार कर कैश और मोबाइल बरामद करते पुलिस आगे की रणनीति में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मो. आकिब का सिमरी चौक पर मुर्गे की दुकान है। वह मुर्गा लाने मो. कमाल और सुधीर यादव के साथ सिमरी से बहेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान शोभन और कंसी चौक के बीच हथियारों से लैस अपराधियों ने मुर्गा कारोबारी आकिल की कार का पीछा करते हुए डेढ़ लाख कैश और तीन मोबाइल लूट लिए थे।

इसके बाद आकिब ने तत्काल सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के नौ दिनों बाद आज दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर पारू थाना ठेगपुर के अभिजीत कुमार देवरिया, बंगरा के अजय कुमार को गिरफ्तार कर लंबी और कड़ी पूछताछ की।

इस मामले में सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते बताया कि 29 दिसंबर की मध्य रात्रि में शोभन और कंसी के बीच घटना को अंजाम दिया गया था।

इसके बाद टेक्निकल सेल और सिमरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते कांड में संलिप्त दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटे गए एक लाख कैश और एक मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

इसके अलावे लूट में प्रयोग हुई कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया, पूरे वारदात को अंजाम देने में चार अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। इसमें दो को पकड़ लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने मुर्गा व्यवसायी का पीछा कर शोभन चोर में डेढ़ लाख लूट लिए थे। इसके बाद लुटेरे कार सहित मुजफ्फरपुर की ओर भाग गए। बताया जाता है कि मो.अकील सिमरी में ही मकान लेकर रहते हैं।

व्यवसायी ने पुलिस को बताया था कि सिमरी से बोलेरो पिकअप लेकर बहेड़ी मुर्गा लाने जा रहे थे। इस बीच शोभन चौक के आस पास पहुंचे तो उजले रंग की बोलेरो से अपराधियों ने ओवर टेक कर पिकअप वैन को रोक दिया। कट्टा का भय दिखाकर एक लाख 54 हजार व तीनों व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। अंधेरे के कारण कार पर सवार बदमाश का चेहरा नहीं पहचान सके है। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी की त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया है। अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लालू परिवार ने छोड़ा ‘सियासी गढ़’: 10 सर्कुलर रोड से निकले लालू प्रसाद, बिहार में अब क्या होगा?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से जुड़े 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने खाली कर दिया है। यह एक राजनीतिक युग के अंत का प्र#BiharPolitics,#LaluRabri,#TejashwiYadav

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!

Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन को अब सीधे जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा. नई चार-लेन सड़क का काम जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय घटेगा.#PatnaNews,#JPGangaPath,#BiharRoadProject

सीवान में मौसम ने ली करवट! झमाझम बारिश से मिली गर्मी से बड़ी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Weather Update: सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिली है। यह बारिश धान की नर्सरी और मक्का की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई ह#SiwanWeather,#BiharRain,#FarmersHope

बिहार में मौसम का डबल अटैक: भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, क्या आप हैं तैयार… बड़ा बदलाव?

Bihar Monsoon: बिहार में पहले मानसून कमजोर पड़ा, जिससे 50% बारिश की कमी हुई। अब IMD ने 30 जून से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना में स्कूल बंद#BiharMonsoon,#BiharWeather,#PatnaNews