भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के नील कोठी घाट पर सोमवार को रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मछली कारोबारी झकसू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को गोली मार दी।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
घायल के पिता ने कारु यादव, उसके भाई फागू यादव के अलावा दो तीन और लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, अपराधी कारु यादव कई मामलों में भी जेल जा चुका है। वह सभी मछली व्यवसाई से आए दिन रंगदारी मांगते रहता है।
रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। आज झक्सू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को 15 हज़ार रूपये रंगदारी नहीं देने पर 3 गोलियां मारकर घायल कर दिया। घायल युवक के भाई ने कहा कि वह हर डेंगी पर 15 हज़ार रूपये का डिमांड करता है। फिलहाल घायल राजेश कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।