back to top
22 जून, 2024
spot_img

भारत रत्न 92 वर्षीय स्वर कोकिला Lata Mangeshkar कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘get well soon’ लता मंगेशकर

spot_img
Advertisement
Advertisement

भारत रत्न लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें तत्काल दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में लता मंगेशकर की तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। आज सुबह उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसके बाद उन्हें तत्काल ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

लता मंगेशकर की उम्र 92 वर्ष है, इसलिए अस्पताल में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उधर, लता मंगेशकर के आवास पर काम करने वाले कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की गई है, साथ ही उनके पूरे आवास को सैनिटाइज किया गया है। अभी तक पता नहीं चल सका है कि लता मंगेशकर आखिर कैसे व किसके संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुईं। लता मंगेशकर आमतौर पर अपने घर से बाहर नहीं निकलती हैं।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर समेत लता दीदी के तमाम चाहनेवाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 92 वर्षीय लता मंगेशकर 13 नवंबर 2019 को निमोनिया के चलते गंभीर रूप बीमार हो गईं थी। उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था। तब भी उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी। वह 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।

लेकिन धीरे-धीरे उनके मजबूत जज्बे और फैंस की दुआओं का असर दिखा और लता दीदी स्वस्थ होकर लौटीं। इस बार भी फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे है । सोशल मीडिया पर गेट वेल सून लता मंगेशकर ट्रेंड हो रहा है।

80 साल संगीत की दुनिया में एक्टिव रहीं 92 साल की लता मंगेशकर ने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा था। 1989 में उन्हें फिल्मों का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया गया।

लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। परिवार ने बताया कि लता जी में हल्के-फुल्के लक्षण हैं और उनका इलाज चल रहा है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के बाद से हर तरफ हलचल शुरू हो गई। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

लता मंगेशकर पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। एक बार तो हालत इस कदर गंभीर हो गई थी कि लता मंगेशकर को वेंटिलेटर तक पर शिफ्ट करना पड़ा था। इसीलिए फैंस डरे हुए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

उम्र का तकाजा और कई परेशानियां
एक तो उम्र का तकाजा और ऊपर से कुछ न कुछ हेल्थ इशूज (Lata Mangeshkar health issues), यही वजह है कि लता मंगेशकर काफी बीमार हुईं और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वह इस वक्त कोविड के कारण आईसीयू में हैं। लता मंगेशकर पिछली बार जब बीमार पड़ीं तो कई दिन अस्पताल में गुजारने पड़े और उसी के बाद से उन्होंने सबसे मिलना-जुलना बंद किया हुआ है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें