spot_img

नालंदा में सुहागन ज्वेलर्स के मालिक को गोली मारी, अररिया में कलेक्शन एजेंट को पिस्टल सटाकर 1.4 लाख कैश लूटे

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अपराध एकबार फिर बेकाबू होता जा रहा है। दो बड़ी खबर नालंदा और अररिया से आ रही है। नालंदा में जहां,हथियारबंद अपराधियों ने सुहागन ज्वेलर्स के मालिक को गोली मार दी है। गंभीर रूप से घायल सुमन कुमार चिंटू को पीएमसीएच भेजा गया है। वहीं,अररिया में सनलाइट बिरला इंश्योरेंस के लिए अमेजॉन ऑफिस से कलेक्शन कर लौट रहे बाइक सवार एजेंट से दो हथियारबंद बदमाशों ने एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोनों घटनाओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। हालांकि किसी भी मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

नालंदा-सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मगध कॉलोनी में सुहागन ज्वेलर्स नामक दुकान है। इसके मालिक सुमन कुमार चिंटू को अपराधियों ने गोली मार दी। इसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

जानकारी के अनुसार पांच अपराधी सीधे ग्राहक बनकर दुकान में घुस गए। इसके बाद दुकानदार से अपराधी बहस करने लगे। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

वहीं, अररिया में सनलाइट बिरला इंश्योरेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट दिलीप कुमार झा गुरुवार की दोपहर शहर के शिवपुरी चंद्रा चौक के समीप अमेजॉन ऑफिस से रुपए का कलेक्शन कर एसबीआई मेन ब्रांच जाने के लिए चंद्रा चौक से नहर रोड से गोढ़ी चौक की ओर जा रहा था। बताया गया कि उसके बाइक की डिक्की में एक लाख 50 हजार और पैकेट में एक लाख 40 हजार रुपये थे।

वहीं अररिया गोढ़ी चौक पहुंचने से पहले ही आगे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उसके पॉकेट से एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिया। बदमाशों ने उनका मोबाइल व पैंट के पॉकेट से पर्स भी छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दिया। बदमाश नकदी लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

पीड़ित कलेक्शन एजेंट ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय सुबोध कुमार, नगर थानेदार कुमार अभिनव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई हाथ नहीं आया।

मूल रूप से बैरगाछी के रहने वाले पीड़ित कलेक्शन एजेंट दिलीप कुमार झा ने बताया कि उनकी डिक्की में और भी पैसे थे। लेकिन बदमाशों ने पॉकेट से ही रुपए लूटकर फरार हो गये। बताया कि शहर के कई जगहों से कलेक्शन कर वह शिवपुरी स्थित अमेजॉन ऑफिस गए थे। वहां से रुपए लेकर एसबीआई मैन ब्रांच में जमा करने के लिए नहर रोड से रहे थे कि दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews