spot_img

Supaul News: बिहार के सुपौल SSB कैंप में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की करंट लगने से मौत, 8 अन्य झुलसे

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सुपौल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां करंट लगने से SSB की 45वीं बटालियन के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में 8 जवान घायल हो गए है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
बिहार के सुपौल SSB कैंप में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की करंट लगने से मौत, 8 अन्य झुलसे
बिहार के सुपौल SSB कैंप में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की करंट लगने से मौत, 8 अन्य झुलसे

सभी घायलों को इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इन घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गंभीर चारों जवानों को दरभंगा के अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक हाई वॉल्टेज तार को हटाने के लिए पहले की कई बार शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया था। इस बड़े हादसे के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं।

बिहार के सुपौल SSB कैंप में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की करंट लगने से मौत, 8 अन्य झुलसे
बिहार के सुपौल SSB कैंप में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की करंट लगने से मौत, 8 अन्य झुलसे

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक वीरपुर कैंप में 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का ट्रांसफर हो गया है। इसी क्रम में उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के लिए टेंट और तंबू लगाया गया था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शुक्रवार को दोपहर के करीब साढ़े बारह बजे के आसपास ट्रेनी जवानों को टेंट खोलने के लिए लगाया गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टेंट का एक पाइप सट गया और करंट पूरे टेंट में उतर आया। इस करंट के चपेट में काम कर रहे सभी जवान आ गए।

जानकारी के अनुसार, 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का तबादला हो गया था। बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। शुक्रवार दोपहर बाद ट्रेनी जवान विदाई समारोह के लिए लगाया गया टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार में अल्युमीनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे, इसलिए एक साथ सब करंट की चपेट में आ गए।

अतुल पाटील (30), परशुराम सबर (24) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28) की मौत मौके पर ही हो गई। अतुल पाटील महाराष्ट्र निवासी बताए गए। बाकी दोनों के घरों का पता अभी नहीं चल सका है। घायलों में नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर शामिल हैं। इन सबको पहले अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही तुरंत घायलों को नजदीकी वीरपुर के ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से 4 जवानों की हालात गंभीर बताई जा रही है, इन चारों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों की टीम इनका इलाज कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports