spot_img

Patna का Co निकला देहवादी, गर्लफ्रेंड के जिस्म से आठ सालों तक खेलता रहा…फिर लग गई सीओ की गाड़ी में आग…अब गायब हो गई दोनों के बीच कई अंतरंग तस्वीरें, बातचीत के रिकॉर्ड वाले मोबाइल, पढ़िए क्या होगा आगे…?

spot_img
- Advertisement -

टना के बख्तियारपुर अंचल के सीओ रघुवीर प्रसाद बुरी तरह फंस गए हैं। इनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सीओ पर दुष्कर्म के साथ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासी हलके में भी चर्चा तेज हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इनपर रेप की एफआईआर इनकी कथित गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराते कई बड़े गंभीर आरोप भी जड़े हैं। इससे पहले बीच सड़क पर दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा का अंत यह हुआ था कि युवती ने सीओ की गाड़ी में आग भी लगा दी थी।

- Advertisement -

इसके बाद सीओ रघुवीर प्रसाद ने सरकारी गाड़ी जलाने खिलाफ बख्तियारपुर थाने में जहां युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, सीओ ने युवती पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी गाड़ी को जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब दोनों मामले की जांच में जुट गई है।

लड़की ने पुलिस में जो लिखित में बताया है उसके अनुसार,रघुवीर प्रसाद जब बेतिया में अंचलाधिकारी थे तभी उनसे उसकी नजदीकियां बन गई थी। इसी दौरान पहले तो सीओ ने झांसा देकर पिता का रिश्ता कायम किया। बाद में नज़दीकियां बढ़ाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

युवती का दावा है, उसने इस करतूत का विरोध किया, लेकिन सीओ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। युवती के अनुसार, सीओ पिछले 8 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित पति बनकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है।

युवती ने पुलिस को बताया है कि 15 जनवरी को सीओ रघुवीर प्रसाद ने उसे फोन कर बेतिया से बख्तियारपुर बुलाया और उसके साथ खरीदारी के लिए मॉल गया। इसी बीच सीओ की गाड़ी बख्तियारपुर में बीच बाजार में अचानक जल गई। शुरू में गाड़ी चलने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी, लेकिन जब पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गाड़ी जलने की जांच का आदेश दिया तब सीओ ने बख्तियारपुर पुलिस में बेतिया की युवती के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने और गाड़ी जलाने का आरोप लगाया।

युवती ने पुलिस को बताया,पूर्व नियोजित साजिश के तहत गाड़ी में आग लगाकर उसे फंसाने की कोशिश की गई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवती ने ने कहा, सीओ ने उसके दो स्मार्ट फोन भी छीन लिए, जिसमें दोनों के बीच कई अंतरंग तस्वीरें तथा बातचीत रिकॉर्ड थे।

हालांकि सीओ रघुवीर प्रसाद ने युवती की ओर से लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया। वहीं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया युवती के बयान पर सीओ के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सीओ ने भी युवती पर जानलेवा हमला यानी हत्या का प्रयास करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाड़ी जलाने का केस दर्ज कराया है। युवती को गाड़ी जलाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation

PM मोदी का ‘मन की बात’ में बड़ा ऐलान: नौसेना से नालंदा तक, जानें आपके लिए क्या है खास!

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 135वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पर्यावरण, बीमा, भारतीय संस्कृति, नौसेना और नालंदा विश्वविद्यालय पर खास चर्चा हुई, जिसे पटना में बि#PMMannKiBaat,#BiharBJP,#NarendraModi

दरभंगा में मौत और जंग – मां तुझे सलाम! बेटी को डूबता देख मां ने लगाई छलांग, फिर जो हुआ वो रुला देगा!

Darbhanga Drowning: दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना में 8वीं की छात्रा सावित्री कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए गहरे पानी में कूदी मां की हालत गंभीर है औ#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#PondDrowning