back to top
30 सितम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा में 13.21 लाख से अधिक कामगारों का होगा निबंधन, टारगेट को लेकर DM Rajiv Roshan का आया बड़ा निर्देश

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement
दरभंगा में 13.21 लाख से अधिक कामगारों का होगा निबंधन, टारगेट को लेकर DM Rajiv Roshan का आया बड़ा निर्देश
दरभंगा में 13.21 लाख से अधिक कामगारों का होगा निबंधन, टारगेट को लेकर DM Rajiv Roshan का आया बड़ा निर्देश

रभंगा। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में ई-श्रम(www. eshram.gov.in) पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 16 से 59 वर्ष तक के कामगारों के निबंधन का लक्ष्य पूरा करने को लेकर बैठक की गयी।

 

बैठक में श्रम अधीक्षक ने बताया, जिले के सभी असंगठित कामगारों का यथा-मनरेगा कामगार, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, स्ट्रीट वेंडर (फेरी वाला), रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, मिड डे मील वर्कर्स, घरेलू कामगार, प्लेटफॉर्म कामगार, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, कृषि श्रमिक, मत्स्य पालन में संलग्न व्यक्ति एवं ईट भट्ठा पर कार्यरत श्रमिकों को उनके विभाग के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लाभ प्राप्त करने के लिए असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन आवश्यक है। इसके साथ ही ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को दूर्घटना के लिए 02 लाख रूपये का सुरक्षा बीमा कवर मिलेगा। ऑनलाइन निबंधन सोमवार से शनिवार तक सुबह 08ः00 बजे से शाम 08ः00 बजे तक किया जाता है। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला के लिए 13 लाख 21 हजार 386 असंगठित कामगारों के निबंधन का लक्ष्य निर्धारित है। अभी तक 09 लाख 61 हजार 500 असंगठित कामगारों का निबंधन कराया जा चुका है, जो लक्ष्य का 72.72 प्रतिशत् है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई 'बुलेट'

Big Action Of DM Rajeev Roshan : गौड़ाबौराम, हायाघाट, किरतपुर, जाले, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी, बेनीपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और बीईओ पर बिफरे डीएम राजीव रौशन, पूछा-गौड़ाबौराम,जाले के बीईओ, गौड़ाबौराम और किरतपुर के एमओआईसी से शोकॉज

जिलाधिकारी श्री रौशन ने कहा कि जीवका के सभी भीओ (ग्राम संगठन) से इस आशय का प्रमाण-पत्र ले लिया जाए कि उनसे जुड़े हुए स्वंय सहायता समूह के सभी सदस्यों ने अपना निबंधन ई श्रम पोर्टल पर करा लिया है। इसके साथ ही खनन विभाग के माध्यम से ईट भट्ठों में कार्यरत कामगारों का एवं परिवहन विभाग की ओर से परिवहन से संबंधित कामगारों का एवं कृषक मजदूरों का कृषि विभाग के किसान सलाहकार तथा मनरेगा के माध्यम से सभी जॉब कार्डधारी मजदूरों का निबंधन ई श्रम पोर्टल पर कराने के लिए निदेशित किया जाए।

बैठक में सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, श्रम अधीक्षक, दरभंगा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक विशाल कुमार सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें