spot_img

गोपालगंज में भीषण नाव हादसा, मजदूरों-किसानों से भरी नाव पलटी, महिला समेत तीन की मौत, कई लापता

spot_img
- Advertisement -

बिहार के पश्चिमी चंपारण के गोपालगंज जिले के बेतिया-गोपालगंज सीमा पर स्थित भगवानपुर गांव के गंडक नदी में बड़ा हादसा (Big accident in Gandak River) हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों और मजदूरों से भरी नाव पलट गई है। इससे 24 किसानों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल से तीन लोगों का शव (Boat full of laborers capsized in Gopalganj) बरामद कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के बेतिया-गोपालगंज सीमा पर स्थित भगवानपुर गांव के समीप बुधवार को मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर 24 मजदूर और किसान सवार थे। अब तक तीन मजदूरों के शव निकाले गये हैं। इसमें एक महिला भी हैं।

ये सभी खेत में काम करने जाने के क्रम में नाव से नदी पार कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। डूबने वालों में कुचायकोट एवं विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के कई किसान हैं।

IMG_0073.JPG

बताया गया है कि नाव पर ट्रैक्टर लादकर नाविक समेत 24 मजदूर गन्ना छीलने दियारा जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई।

भगवानपुर गांव के पास गंडक नदी के घाट पर जिले के कई लोग खेती करने के लिए बेतिया जा रहे थे। इस दौरान बड़ी नाव पर ट्रैक्टर को लोड किया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने ट्रैक्टर को चालू कर दिया। ट्रैक्टर के डाला पर बैठे लोग सीधे पानी में गिर गए, जिससे यह हादसा हुआ है। नाव पर सवार सभी लोग बेतिया की ओर जा रहे थे। नाव हादसा होने के बाद गंडक नदी के घाट पर कोहराम मच गया है।

घटना स्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम शवों की तलाश में जुटी है। अब तक तीन लोगों के शव मिलने की बात कही जा रही है। नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

करीब डेढ़ दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। आधा दर्जन लोगों को बेहोशी की अवस्था में निकाला गया है। इन्हें गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर सवार सभी महिला पुरुष गोपालगंज के बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital

दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

Darbhanga Power Cut: दरभंगा के कई इलाकों में 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी के शिफ्टिंग काम के कारण DMCH, बंगाली और जेल उपकेंद्र के फीडर प्रभावित होंगे #DarbhangaPowerCut,#BiharNews,#ElectricitySupply

Darbhanga Crime मद्रास गए थे कमाने, घर लौटे तो उड़ गए होश! बेनीपुर में बंद घर पर चोरों का धावा

Benipur Crime News: बेनीपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। गृहस्वामी घूरन मुखिया अपने परिवार के साथ मद्रास में रहते हैं और चोरी की खबर मिलते ही गांव लौट रहे हैं। #BenipurCrime,#DarbhangaNews,#BiharTheft