back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में टोका फंसाकर बिजली जलाने वाले 4 लोगों को लगा विभाग का 440 वोल्ट करंट, चारों पर FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले नगर परिषद के अलग-अलग मोहल्लों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है।अभियान में चार लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार, इन चारों पर स्थानीय थाना में विद्युत कनीय अभियंता शशि शेखर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार बेलदार मोहल्ला के स्वर्गीय रामाशीष पासवान के पुत्र भोला पासवान के आवास पर किए गए छापेमारी में इनके ऊपर विद्युत बकाया राशि 16720  रहने पर टोका फंसा कर विद्युत चोरी की जा रही थी।
इसमें विद्युत विभाग का 13036 रुपए की छती हुआ है,  इनसे यहां पूर्व से बकाया मिलकर कुल 29756 का राजस्व का घाटा हुआ है। वहीं, इसी मुहल्ले के स्वर्गीय लत्तर  साह के पुत्र नचारी शाह के आवास पर किए गए छापामारी में एलटी लाइन में टोका फंसा कर चोरी करते पकड़ा गया है।
इनके यहां पूर्व से 81703 बकाया था। वहीं, टोका फंसाकर चोरी करने से 24173 राजस्व की हानि हुई है। इनके यहां कुल 105800 का जुर्माना किया गया है। वहीं, जाले पछियारी मोहल्ला ब्राह्मण टोला के ब्रह्मदेव झा के पुत्र फनी भूषण झा के आवास पर की गई छापेमारी में चोरी करते पकड़ा गया।
इनसे 13900 की जुर्माना राशि वसूल किया जाना है। वहीं, जाले थाना रोड के मो. उस्मान का पुत्र अलाउद्दीन के आवासीय परिसर के मीटर से परिवार फर्नीचर दुकान में एलटी लाइन का टोका फंसाकर फर्नीचर दुकान में विद्युत चोरी करते पकड़ा गया है।
इनसे 12,500 का विद्युत चोरी किया गया है। इन चारों लोगों को विद्युत ऊर्जा चोरी संबंधित आरोप के तहत इफ आई आर दर्ज किया गया है। इस छापामारी अभियान में कमतौल विद्युत शाखा के कनीय अभियंता सूरज कुमार सिंह सिंहवाड़ा  जेई जीकेश कुमार, कार्यपालक सहायक मुकुंद चौधरी, सारणी पुरुष सुधीर भगत व लाइनमैन  प्रेम चंद्र मेहता शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam: 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने जारी किया बड़ा अपडेट, अफवाहों से रहें सावधान

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हुआ रिजेक्ट, ग्राहक परेशान: क्या सिर्फ कागजी वादा बनकर रह गया है स्वास्थ्य बीमा?

Health Insurance Claim: जब लोग अपनी भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए बीमा...

Darbhanga News: गैस एजेंसी के नाम पर 20 लाख का चूना, पढ़िए… Financial Fraud सपनों का सौदागर समस्तीपुर से गिरफ्तार

Financial Fraud: अपराध की दुनिया भी अब डिजिटल हो चली है, जहां शातिर ठग...

Bokaro Media Monitoring: बोकारो चुनाव में प्रशासन की तीसरी आंख बनी Media Monitoring, प्रत्याशियों की हर हरकत पर पैनी नजर

Media Monitoring: लोकतंत्र के महापर्व में जब नेता वादों और दावों की झड़ी लगाते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें