spot_img

दरभंगा से बड़ी खबर: सिंहवाड़ा और कमतौल लूटकांड का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, कार, कैश, मोबाइल बरामद

spot_img
- Advertisement -

 दरभंगा SSP अशोक कुमार की अगुवाई में दरभंगा पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला सिंहवाड़ा और कमतौल लूटकांड का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह बैंक के बाहर घूम-घूमकर लूटकांड को अंजाम देता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक
सिंहवाड़ा और कमतौल लूटकांड का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, कार, कैश, मोबाइल बरामद
सिंहवाड़ा और कमतौल लूटकांड का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, कार, कैश, मोबाइल बरामद

पुलिस ने सिंहवाड़ा और कमतौल लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए इन पांचों अपराधियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल, कैश समेत नोट के बंडल, गाड़ी होंडई आई-10 बरामद कर लिया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य शातिर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

सिंहवाड़ा और कमतौल लूटकांड का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, कार, कैश, मोबाइल बरामद
सिंहवाड़ा और कमतौल लूटकांड का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, कार, कैश, मोबाइल बरामद

एसएसपी अशोक कुमार ने दरभंगा में मीडिया से बात करते बताया
कि इनके खिलाफ दो मामले सिंहवाड़ा और कमतौल में दर्ज है। अन्य जिलों में भी कांड दर्ज है। अन्य जिलों के पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई और छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा, इनके और सदस्य हैं जो बैंक के बाहर ही घूमते ही रहते हैं और उनको टारगेट कर वारदात को अंजाम देते हैं। इनके पूरे नेटवर्क को अब ध्वस्त किया जाएगा। इनसे कड़ी पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई हो रही है।

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा में 31 दिसंबर 2021 और कमतौल थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को इस गिरोह ने दो लूट को अंजाम दिया था। सिंहवाड़ा पीएनबी से पचीस हजार और कमतौल बैंक से पचास हजार लूट लिया गया था। इसमें एक महिला से भी इन लोगों ने कैश की लूट की थी। उन्हें बल पूर्वक गाड़ी में बैठाकर घटना को अंजाम दिया गया था। महिला रूकिमिणी देवी को अपराधियों ने पकड़ लिया था और लूट की घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

इस गिरोह को दबोचने के लिए एक टेक्निकल टीम बनाई गई थी। टीम के सहयोग से दूसरे जिलों में भी इनके नेटवर्क जो अभी भी काम कर रहा है उसके टारगेट किया। इसके बाद से यह पांचों शातिर पुलिस की पकड़ में आए।

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक और सनहपुर कदम चौक बैंक से पैसा निकालकर जैसे ही एक महिला समेत अन्य निकले, इस गिरोह ने शातिरों ने उन्हें घेरकर पहले बातचीत की फिर गाड़ी पर बैठा लिया।

पुलिस कप्तान अशोक कुमार ने बताया कि मोतिहारी चांद परसा केसरिया के सभी शातिर बदमाश हैं। इनका पूरा गैंग बैंकों के बाहर सक्रिय रहता है जो भोली-भाले लोगों को टारगेट करता है। इनके साथी ऐसे लोगों को बातों में उलझाकर घटना को अंजाम देते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सिंहवाड़ा और कमतौल में दो वारदात को इस गिरोह ने अंजाम दिया था। इसमें सिंहवाड़ा और कमतौल कदम चौक, पचास हजार और पचीस हजार की लूट हुई थी।

इस गिरोह का पुराना आपराधिक इतिहास है। इनके पास से गाड़ी होंडई आई 10, लूटे गए रुपए, मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद हुई है। इस गिरोह ने 31 दिसंबर 21 को सिंहवाड़ा और 13 जनवरी को कमतौल में लूट को अंजाम दिया था। इनके पास से मोबाइल, ठगने के लिए नोट के बंडल, कार बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में केसरिया थाना क्षेत्र के चांद परसा के सुबोध कुमार, जीतेन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार, अमरजीत महतो, तुरकौलिया थाना के माधोपुर के अमरेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके खिलाफ सिंहवाड़ा और कमतौल थाना में  मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कमतौल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सर्वेश चंद्रा के नेतृत्व बेतिया से पीछा कर थाना क्षेत्र के छपवा चौराहे से नोट डबलिंग गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation