back to top
20 अगस्त, 2024
spot_img

मधुबनी में लव, सेक्स और धोखा की कहानी लेकर थाने पहुंची युवती…पहले उन दोनों को नींद नहीं आती, रातों को जागते, फिर बांट लिया देह और एक हो गए लेकिन मामला यहीं नहीं रूका…पढ़िए जिस्म से रूह तक उतरने की यह वारदात…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

धुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां, बड़े उम्र की महिला से लव, सेक्स और धोखा की अजब प्रेम की गजब कहानी सामने (Love, sex and cheating in Madhubani) आ रही है।

 

मामला जिले के खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यानी, गांव में दो प्रेमी रहते हैं…उन दोनों को नींद नहीं आती, रातों को जागते, फिर बांट लिया देह और एक हो गए लेकिन मामला यहीं नहीं रूका…पढ़िए पूरी कहानी

मामला उसी गांव का है जहां दो प्रेमी रहते थे, प्यार का झांसा, फिर लड़की से दुष्कर्म।  यही कुछ हुआ मगर हैरानी इस बात की कि लड़की की उम्र 26 वर्ष है। वहीं, लड़का महज 18 साल का है।

मामला पहली मुलाकात, प्यार और धोखे की पूरी कहानी है। अब जब प्यार मंदा पड़ा, लव में धोखा मिला तो फिर वही कहानी, लड़की ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है।

हद यह, इसमें लड़के के साथ उसकी मां और पिता पर एफआईआर दर्ज कराई है। अब पढ़िए लड़की ने पुलिस को बताया क्या…आगे पढ़िए

वह मधुबनी के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आठ माह पहले मधुबनी के ही होटल वाटिका में एक कार्यक्रम के दौरान वह उस लड़के से मिली। व्यास जी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान खजौली के भकुआ गांव के अशर्फी सिंह के पुत्र रामप्रवेश कुमार से वह मुलाकात आज लव, सेक्स और धोखा की कहानी लेकर सामने है।

इसी दौरान रामप्रवेश ने मोबाइल नंबर लिया। मोबाइल पर लगातार प्यार-मुहब्बतें की बातें होने लगी। लड़की थोड़ी अलग टाइप से है। वह वृंदावन में एक धार्मिक संस्था से जुड़ी है। वहीं पर एक किराए की मकान में रहती थी। एक दिन रामप्रवेश कुमार रजामंदी से वृंदावन पहुंच गया।

फिर क्या हुआ, करीब एक माह तक शादी का प्रलोभन देकर वह कई बार दुष्कर्म करता रहा। अआनक एक दिन वहां से फरार हो गया। अब वह कहां भागा पीड़िता को कुछ नहीं पता।

पीड़ता पुलिस को आगे बताती है, वह किसी तरह उसे खोजते-खोजते एक माह पूर्व उसके घर खजौली थाना क्षेत्र के भकुआ गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों ने पीड़िता को उसके घर पर रखवा दिए। मगर होने वाले ससुर यानी रामप्रवेश के पिता अशर्फी सिंह का भी आश्वासन मिला, रामप्रवेश को आने दो शादी करवा देंगे।

मगर, उसकी मां एकदम ललिता पवार, यानी मां वीणा देवी लगातार इस बीच उससे मारपीट करने लगी। मोबाइल तक छीन लिए।  अब मामला पूरी तरह थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के पाले में है। उन्होंने बताया, लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल जांच और बयान के लिए मधुबनी भेजा गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में कलह से टूटी ज़िंदगी? 34 वर्षीय पवन साह ने क्यों चुनी मौत? आनंद, आदित्य, आरुषि… और, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरवाड़ा गांव में सोमवार की देर...

” मोबाइल भी स्विच ऑफ…” Darbhanga से लापता 17 वर्षीय कृष्ण, 6 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग,

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा | सुपौल बाजार स्थित कोचिंग पढ़ने निकले 17 वर्षीय छात्र कृष्ण...

Darbhanga में DM Kaushal Kumar — SSP Jagunatharaddi Jalaraddi की बड़ी बैठक, Bihar विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कितने तैयार है हम? कड़ा संदेश...

दरभंगा | आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ...

कोर्ट में सालों… थाने में मिनटों, Darbhanga में भूमि विवाद का On the spot निपटारा, पढ़िए

जाले | थाना परिसर में मंगलवार को सीओ वत्सांक की अध्यक्षता और एसआई एस....
error: कॉपी नहीं, शेयर करें