back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

गोपालगंज में बड़ी वारदात, दिनदहाड़ ज्वेलरी शॉप जय दुर्गे ज्वेलर्स से 1 करोड़ के जेवरातों की लूट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के गोपालगजं से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के थावे बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट की वारदात हुई है। मंगलवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने करीब एक करोड़ के गहने लूट लिए हैं। दिनदहाड़े हुई लूट से बाजार के व्यवसायियों में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -
गोपालगंज में बड़ी वारदात, दिनदहाड़ ज्वेलरी शॉप जय दुर्गे ज्वेलर्स से 1 करोड़ के जेवरातों की लूट
गोपालगंज में बड़ी वारदात, दिनदहाड़ ज्वेलरी शॉप जय दुर्गे ज्वेलर्स से 1 करोड़ के जेवरातों की लूट

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे नकाबपोश बदमाशों ने जय दुर्गे ज्वेलर्स नामक दुकान पर धावा बोल दिया। इसके बाद दुकान के स्टाफ कुंदन कुमार को दो बदमाशों ने रिवाल्वर भिड़ा कर कब्जे में ले लिया। जबकि दो बदमाश दुकान के बाहर खड़े हो गए। दुकान के भीतर घुसे बदमाशों ने शटर गिरा कर अंदर रैक व लॉकर में रखे करीब डेढ़ किलो सोने के गहने व 25 किलो चांदी के साथ चार लाख रुपए नगद दो झोले में भर लिया। फिर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

- Advertisement -

थावे बाजार स्थित जय मां दुर्गे ज्वेलर्स आभूषण दुकान में आम दिनों की तरह दुकान के स्‍टाफ ग्राहक को जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच से दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। वे पिस्‍टल लिए हुए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है।

- Advertisement -

इसमें दिख रहा है कि हेलमेट पहने दो अपराधी गेट के पास खड़े हो जाते हैं। दो अपराधी काउंटर तड़पकर शो केश से गहने समेटने में जुट जाते हैं। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों को अपराधी जमीन पर बैठा देते हैं। उन्‍हें एक किनारे कर देते हैं। इसमें एक युवक और दो महिलाएं दिख रही हैं। दो अपराधी गेट पर खड़े होकर बाहर भी ताक-झांक करते हैं। घटना के बाद कई थाने की पुलिस पहुंची। एसपी स्‍वयं पहुंच गए।

एसपी आनन्द कुमार ने बताया कि बदमाशों ने दुकान से करीब एक किलो सोना व 20 किलो चांदी लूट लिए। हालांकि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। लूटे गए गहने की मात्रा बढ़ भी सकती है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की शानदार जीत के हीरो David Miller!

## David Miller ने कैसे पलटा मैच का पासा?पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने...

आलिया भट्ट ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में बिखेरा जलवा, दिखा मरिलिन मुनरो जैसा दिलकश अंदाज!

Alia Bhatt News: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में...

कनाडा स्टडी परमिट: भारतीय छात्रों के लिए आई बड़ी चुनौती

Canada Study Permit: कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें