spot_img

बक्सर में Republic Day Celebration के दौरान बड़ा हादसा, तिरंगा फहराने के दौरान 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आया लोहे की पाइप, करंट से 4 बच्चे झुलसे, 1 की मौत, विरोध में सड़क जाम, आगजनी

spot_img
- Advertisement -

क्सर से एक बड़ी खबर आ रही है। जिले में गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास पलभर में मातम (Major accident during Republic Day celebration in Buxar) में बदल गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामला इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर प्राथमिक विद्यालय का है, जहां  तिरंगा फहराने के दौरान झंडोत्तोलन के लिए लगाए जा रहे लोहे के पाइप से 11 हजार वोल्ट के तार सटने और करंट प्रवाहित होने से इसकी चपेट में कुछ बच्चे आ गए।

- Advertisement -

इसमें से एक छात्र नाथपुर गांव के अनिल राम के दस वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत हो गई है, वहीं चार जख्मी हो गए हैं। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए आगजनी कर दी। पढ़िए पूरी खबर

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने बक्सर-इटाढ़ी मार्ग को जाम आगजनी कर जाम किया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के संबंध में स्कूल का प्रधानाध्यापिका मरियम सुमेश्वर ने बताया कि स्कूल परिसर में सभी बच्चे व गांव का ही एक युवक मिलकर लोहे की पाइप में तिरंगा झंडा लगा रहे थे। तभी उनका झंडा बिजली की तार की चपेट में आ गया।

घायलों में दो बच्चे और एक युवक शामिल हैं। इनमें नाथपुर निवासी ददन राम का आठ साल का बेटा कृष्णा कुमार, लाल जी राम का 15 साल का बेटा इंद्रजीत कुमार और सुरेमन राम का बेटा परमेश्वर राम शामिल हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सा चल रही है। डॉक्टरों ने इनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

आक्रोशित लोगों ने रोड को जाम कर मृत बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

इसके बाद से इस रोड पर वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। एसडीएम ने बताया कि घायलों की चिकित्सा चल रही है और मृत बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। ग्रामीणों की मांग थी कि स्कूल के ऊपर से जा रहे बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार को हटाया जाए तो इसके लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign