spot_img

हाजीपुर में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन कर रहे राजद नेता को बाइक सवार अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली, पढ़िए तेजस्वी कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

हाजीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण कर लौट रहे समाजसेवी विद्या राय को अपराधियों ने गोली मार दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के दौरान अंधाधुंध फायरिंग से माहौल गरम हो गया है। कार्यक्रम के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पहुंचकर घटना को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

मामला गंगा ब्रिज थाना के तेरसिया पंचायत का है। बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का यह विधानसभा क्षेत्र है राघोपुर जहां अंधाधुंध फायरिंग कर राजद नेता को टारगेट किया गया है। इससे सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्‍वजारोहण के बाद लौट रहे तेरसिया पंचायत के श्री राय को अपराधियों ने गोली मार दी। विद्या राय के सीने में गोली लगी है। आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राघव दयाल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच में जुट गए। विद्या राय को सीने में दाहिनी ओर एक गोली मारी गई है। हाजीपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के पीछे वार्ड सचिव चुनाव का विवाद बताया जाता है।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

तेरसिया पंचायत में वार्ड संख्या 14 में वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर एक सप्ताह पूर्व विद्यालय में विवाद हुआ था। तब लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। लेकिन इससे विरोधी पक्ष काफी खफा था। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उसे विवाद को लेकर गोली मारी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पंचायत भवन के निकट स्‍कूल में झंडाेत्‍तोलन में शामिल होने विद्या राय गए थे। झंडोत्‍तोलन के बाद वे घर लौट रहे थे। रास्‍ते में घेरकर उन्‍हें गोली मार दी गई।

जानकारी के अनुसार तेरसिया गांव स्थित पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरजेडी नेता विद्या राय इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और आरजेडी नेता विद्या राय के सीने में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

आनन-फानन में घायल विद्या राय को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि परिजन विद्या राय को हाजीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां आरजेडी नेता की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों के बयान और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct