spot_img

गांव से ही खरीदी थी शराब, रात में मनाई आठ यारों ने पार्टी, फिर Buxar में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत!, 2 गंभीर

spot_img
- Advertisement -

बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के आमसारी गांव में बीती रात संदिग्ध अवस्था में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर 4 लोगों का इलाज निजी एवं सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीणों का दावा, जहरीली शराब से गयी सभी की जान

- Advertisement -

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मौत जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से हुई है। डीएम अमन समीर ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच चल रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात छह लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर है। मामला डुमरांव के आमसारी गांव का है। मृतक के परिजनों ने बताया, 26 जनवरी की रात मचान पर बैठकर आठों ने शराब पार्टी की थी। इसके बाद आधी रात को सबकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले जाते तब तक छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर है।

बुधवार रात गांव में हुई पार्टी के बाद बिगड़ी थी तबीयत
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात गांव में एक जगह पार्टी हुई थी, जहां गांव के कई लोगों ने शराब पी। वहां से शराब पीकर आने के बाद सबसे पहले आनंद सिंह की तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डुमरांव अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। मरने वालों में आनंद सिंह के अलावा मीकू सिंह, शिवमोहन यादव, भुंगु सिंह, सीखू मुसहर शामिल हैं। एक अन्य की अभीतक पहचान नहीं हो पाई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही स्थिति साफ होगी
डुमराव के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) श्रीराज ने पत्रकारों को बताया कि 6 लोगों की मौत की जानकारी मिली है जबकि एक गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि किस कारण मौत हुई है। हालांकि ये सभी लोग शराब कहां से लेकर आए, इसकी जांच की जा रही है।

बक्सर SP नीरज कुमार ने बताया,
‘मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। अभी मौत कैसे हुई कुछ कहा नहीं जा सकता है।’

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion